फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   scientists clamis that coronavirus is defeated by 17 years old sars virus antibodies in lab

17 साल पुराने सार्स वायरस के एंटीबॉडी से लैब परीक्षण में हारा कोरोना वायरस

Sun, 11 Oct 2020 02:15 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
scientists clamis that coronavirus is defeated by 17 years old sars virus antibodies in lab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी से खौफजदा हो रहे लोगों के लिए उम्मीद की किरण सरीखी एक खबर सामने आई है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि 17 साल पहले यानी 2003 में फैली सार्स-कॉव वायरस महामारी की चपेट में आए मरीजों के एंटीबॉडी ने लैब परीक्षण में सार्स-कॉव-2 को बेअसर कर दिखाया है। सार्स-कॉव-2 के कारण ही कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी फैलती है।

विज्ञापन


नए अध्ययन के मुताबिक, लैब में सार्स-कॉव-2 से संक्रमित संवर्धित कोशिकाओं पर सार्स-कॉव के मरीजों के संरक्षित किए गए सैंपलों में मौजूद एंटीबॉडी ने अच्छा प्रभाव दिखाते हुए संक्रमण का असर खत्म कर दिखाया है।
विज्ञापन



साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित शोध के लेखक ने यह भी बताया कि हिमालयी पाव सिवेट को संक्रमित करने वाले सार्स-कॉव से तैयार रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) से चूहे ऑर खरगोश प्रतिरक्षित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चूहे और खरगोश ने आश्चर्यजनक तरीके से सार्स-कॉव-2 के लिए उन जानवरों के मुकाबले ज्यादा मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दिखाई, जिन्हें मानवीय सार्स-कॉव सैंपल से तैयार आरबीडी से प्रतिरक्षित किया गया था।

शोधकर्ताओं का दावा है कि उनकी खोज से अभी कहर बरपा रहे और भविष्य में आने वाले सभी तरह के कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर यूनिवर्सल वैक्सीन तैयार करने की रणनीति बनाई जा सकती है।


अपनी खोज के दौरान युआनमे झू और उनके साथी वैज्ञानिकों ने सार्स-कॉव से संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए मरीजों के करीब 20 सीरम सैंपलों का परीक्षण किया। इन सैंपलों को सार्स-कॉव-2 के कहर वाले चार क्षेत्रों से लिए गए प्रोटीन-एंटीजन के साथ प्रतिक्रिया कर निष्कर्ष हासिल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed