{"_id":"5fa463a97b83bd51f12fd093","slug":"scientist-said-that-women-also-used-to-hunt-in-ancient-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन काल में महिलाएं भी करती थीं शिकार : वैज्ञानिक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्राचीन काल में महिलाएं भी करती थीं शिकार : वैज्ञानिक
Fri, 06 Nov 2020 02:30 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लास एंजिलिस।
एजेंसी, लास एंजिलिस।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Nov 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिंग आधारित समानता पर दुनियाभर में जारी बहस के बीच वैज्ञानिकों ने दक्षिणी अमेरिका के एंडीज पर्वतमाला में नौ हजार साल पुराने एक ऐसे स्थान का पता लगाया है, जहां महिला शिकारियों को दफनाया जाता था।
विज्ञापन
इस खोज से लंबे समय से चली आ रही उस अवधारणा को चुनौती मिलती है, जिसमें कहा जाता है कि आदिम मानव को जब खाना चाहिए होता था, तब पुरुष शिकार करते थे और महिलाएं भोजन एकत्र करती थीं।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से जुड़े और शोध के प्रमुख रैंडी हास ने कहा, पुरातन काल में दफनाने की प्रक्रिया की एक पुरातात्विक खोज और विश्लेषण से सिर्फ पुरुषों के ही शिकारी होने की अवधारणा खारिज होती है। शिकार करने वाले हालिया समुदायों में लिंग आधारित श्रम पर बहुत जोर दिया जाता है, जिससे कुछ लोग यह मानने लगते हैं कि लिंग आधारित असमानता प्राकृतिक है। लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि श्रम का लिंग आधारित विभाजन अपने मूल स्वरूप में अलग था।
विज्ञापन
पेरू में 2018 में ऊंचाई पर पुरातात्विक उत्खनन के दौरान शोधकर्ताओं ने दफनाने के एक पुराने स्थान की खोज की थी। जहां शिकार करने और जानवरों को काटने के नुकीले औजार मिले थे। उस जगह पर मिले कंकाल की हड्डियों और दांतों के विश्लेषण से पता चला कि वह संभवत: किसी महिला का कंकाल था।
429 कंकालों की पहचान
उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में मिले ऐसे 107 प्राचीन स्थलों के परीक्षण से शोधकर्ताओं ने 429 कंकालों की पहचान की। इनमें 27 शिकारी थे, जिसमें 11 महिलाएं और 15 पुरुष थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह साक्ष्य इस बात को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त है कि प्राचीन समय में महिलाएं भी शिकार करती थीं।