फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   scientist said that women also used to hunt in ancient times

प्राचीन काल में महिलाएं भी करती थीं शिकार : वैज्ञानिक

Fri, 06 Nov 2020 02:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लास एंजिलिस।
एजेंसी, लास एंजिलिस। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 06 Nov 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
scientist said that women also used to hunt in ancient times
सांकेतिक तस्वीर

लिंग आधारित समानता पर दुनियाभर में जारी बहस के बीच वैज्ञानिकों ने दक्षिणी अमेरिका के एंडीज पर्वतमाला में नौ हजार साल पुराने एक ऐसे स्थान का पता लगाया है, जहां महिला शिकारियों को दफनाया जाता था।

विज्ञापन


इस खोज से लंबे समय से चली आ रही उस अवधारणा को चुनौती मिलती है, जिसमें कहा जाता है कि आदिम मानव को जब खाना चाहिए होता था, तब पुरुष शिकार करते थे और महिलाएं भोजन एकत्र करती थीं। 
विज्ञापन



कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से जुड़े और शोध के प्रमुख रैंडी हास ने कहा, पुरातन काल में दफनाने की प्रक्रिया की एक पुरातात्विक खोज और विश्लेषण से सिर्फ पुरुषों के ही शिकारी होने की अवधारणा खारिज होती है। शिकार करने वाले हालिया समुदायों में लिंग आधारित श्रम पर बहुत जोर दिया जाता है, जिससे कुछ लोग यह मानने लगते हैं कि लिंग आधारित असमानता प्राकृतिक है। लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि श्रम का लिंग आधारित विभाजन अपने मूल स्वरूप में अलग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरू में 2018 में ऊंचाई पर पुरातात्विक उत्खनन के दौरान शोधकर्ताओं ने दफनाने के एक पुराने स्थान की खोज की थी। जहां शिकार करने और जानवरों को काटने के नुकीले औजार मिले थे। उस जगह पर मिले कंकाल की हड्डियों और दांतों के विश्लेषण से पता चला कि वह संभवत: किसी महिला का कंकाल था।


429 कंकालों की पहचान
उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में मिले ऐसे 107 प्राचीन स्थलों के परीक्षण से शोधकर्ताओं ने 429 कंकालों की पहचान की। इनमें 27 शिकारी थे, जिसमें 11 महिलाएं और 15 पुरुष थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह साक्ष्य इस बात को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त है कि प्राचीन समय में महिलाएं भी शिकार करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed