{"_id":"60e2280fc8f407027018e5b9","slug":"save-america-rally-of-donald-trump-begins-in-florida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइडन को चुनौती: ट्रंप की सेव अमेरिका रैली फ्लोरिडा से शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाइडन को चुनौती: ट्रंप की सेव अमेरिका रैली फ्लोरिडा से शुरू
Mon, 05 Jul 2021 02:58 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:58 AM IST
सार
कार्यक्रम के पहले ही लोगों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। लोगों ने हाथों में बैनर और पोस्टर ले रखे थे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी दूसरी ‘सेव अमेरिका’ रैली की फ्लोरिडा के सारासोटा से शुरुआत की। फ्लोरिडा की रिपब्लिकन पार्टी इस रैली की सह प्रायोजक है। पूरे दिन चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रंप के अभियान मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (एमएजीए) का समर्थन करना और ट्रंप प्रशासन की उपलब्धियों को प्रचारित करना है।
विज्ञापन
इस दौरान अमेरिकी स्वाधीनता दिवस (4 जुलाई) के मद्देनजर आतिशबाजी भी होगी। मीडिया के मुताबिक वहां कार्यक्रम के पहले ही लोगों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। लोगों ने हाथों में बैनर और पोस्टर ले रखे थे।
विज्ञापन
सारासोटा के एक निवासी फिलिप क्रूज ने कहा कि वह ट्रंप और उनकी प्रवासी नीति का समर्थन करने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति बनना चाहिए क्योंकि बाइडन प्रशासन देश को रसातल में ले जाएगा। वहीं, एक अन्य व्यक्ति रूडोफ ने कहा कि ट्रंप फाइटर हैं।
विज्ञापन
ट्रंप की कंपनी पर उठ रहे सवाल
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन और इसके लंबे समय तक मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) रहे एलन वीसलबर्ग पर 15 साल तक चली टैक्स धोखाधड़ी का आरोपी ठहराया गया है।
जांच में पाया गया कि कंपनी ने अपार्टमेंट का किराया, कार व स्कूल ट्यूशन भुगतान के रूप में 17 लाख डॉलर से अधिक का राशि खर्च की और इसे किसी भी रिकॉर्ड में भी दर्ज नहीं किया गया।
हालांकि इस मामले में ट्रंप को आरोपित नहीं किया गया है लेकिन अभियोजकों ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने धोखाधड़ी की कथित योजना से संबंधित कुछ चेक पर दस्तखत किए थे।
एक शीर्ष अभियोजक ने कहा कि 15 साल तक चली इस साजिश का संचालन ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों ने किया है।