फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Teacher Gets 20-Year Jail Term Over Critical Social Media Posts

Saudi Arabia: सऊदी में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर शिक्षक को 20 साल की सजा, भाई को मिल चुका है मृत्युदंड

Wed, 10 Jul 2024 03:41 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 10 Jul 2024 03:41 AM IST
सार

सऊदी अरब में एक टीचर को 20 साल की सजा हुई है। टीचर को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का दोषी माना है। 

विज्ञापन
Saudi Teacher Gets 20-Year Jail Term Over Critical Social Media Posts
जेल में बंद (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

सऊदी अरब में एक शिक्षक को सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने पर 20 की जेल की सजा सुनाई गई है। 47 साल के असद अल-गामदी को नवंबर 2022 में सऊदी के शहर जेद्दा में उनके घर पर रात में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। ह्यूमन राइट्स वॉच(HRW) ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


29 मई को अदालत ने दोषी ठहराया था
असद को 29 मई को सऊदी अरब की विशेष आपराधिक न्यायालय द्वारा दोषी ठहराया गया था। अदालत की स्थापना 2008 में आतंकवाद के संदिग्ध आरोपियों की पहचान के लिए स्थापित किया गया था।ॉवहीं शिक्षक को सजा के बाद एचआरडब्ल्यू ने कहा, " शांतिपूर्ण सोशल मीडिया गतिविधि से संबंधित मामले में असद को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक और कार्रवाई है।"   
विज्ञापन


 एचआरडब्ल्यू ने बताया कि अदालती दस्तावेजों से पता चला कि असद पर राजा और क्राउन प्रिंस के कामों को चुनौती देने और झूठे, दुर्भावनापूर्ण समाचार फैलाने का आरोप लगाया गया था। एचआरडब्ल्यू के मुताबिक, उनके खिलाफ सबूत के तौर पर इस्तेमाल किए गए पोस्ट में विजन 2030 सुधार एजेंडे से जुड़ी परियोजनाओं की आलोचना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट में प्रमुख सऊदी मानवाधिकार नेता अब्दुल्ला अल-हमीद के निधन पर शोक व्यक्त किया था, जिसको कोर्ट ने अपराध माना है। गामदी पर भी वही आरोप हैं जो उनके भाई मोहम्मद पर हैं, जो एक सरकारी आलोचक हैं। जिन्होंने कथित भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों के हनन की सोशल मीडिया पर निंदा की थी।


मोहम्मद को भी पिछले साल कोर्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण मृत्यदंड की सजा सुनाई थी। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर कई लोगों को सजा
अधिकार समूहों के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में सऊदी न्यायपालिका ने कई व्यक्तियों को उनके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए दोषी ठहराया है और लंबी जेल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed