फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi scorching heat Hajj Pilgrimage pilgrims death toll surging says health minister

Saudi Scorching Heat: अब तक 1300 से अधिक हाजियों की मौत, 83 फीसदी से अधिक अनधिकृत थे; सऊदी सरकार ने दी जानकारी

Mon, 24 Jun 2024 12:42 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद (सऊदी अरब)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद (सऊदी अरब) Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 24 Jun 2024 12:42 AM IST
सार

सऊदी अरब में हज यात्रा पर जाने वाले 1301 हाजियों की मौत की खबर सामने आई है। सरकार की तरफ से जारी बयान में मरने वाले लोगों में अधिकांश (83 फीसदी से अधिक) के 'अनधिकृत हज यात्री' होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
Saudi scorching heat Hajj Pilgrimage pilgrims death toll surging says health minister
हज यात्रा (मक्का की फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक हज यात्रा के दौरान 1301 लोगों की मौत हुई है। इनमें कई मामले भीषण गर्मी के कारण तनाव से जुड़े हैं। मृतकों में अधिकांश की यात्रा अनधिकृत भी बताई जा रही है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक हर पांच में चार मौतें अनधिकृत तौर पर हज यात्रा पर आने वाले यात्री की हुई है। सऊदी सरकार ने एक बयान में कहा कि मौसम के कारण गंभीर रूप से बीमार हुए कई लोगों का अभी भी इलाज कराया जा रहा है। मरने वाले लोगों में 83 फीसदी 'हज करने के लिए अनधिकृत' थे।
विज्ञापन


मरने वाले लोगों की पहचान हो चुकी है
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने 1300 से अधिक हाजियों की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा,  भीषण गर्मी के बावजूद बिना किसी आराम और आश्रय के ये लोग लंबी दूरी तक पैदल यात्रा करते थे। मरने वाले लोगों में कई बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार यात्री भी शामिल हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक सभी मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है। उनके परिवार तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अनधिकृत तीर्थयात्रियों की संख्या के कारण समस्याएं बढ़ीं
इस साल हज यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने का कारण अत्यधिक गर्मी, लगातार सामान्य से ऊपर रहे तापमान को बताया जा रहा है। सोमवार को मक्का में तापमान रिकॉर्ड 125 डिग्री फॉरेनहाइट तक पहुंच गया। सेल्सियस में यह तापमान 51 डिग्री से भी ऊपर दर्ज किया गया। विभिन्न अधिकारियों ने कहा है कि अनधिकृत तीर्थयात्रियों की संख्या के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं।

मक्का में आने की क्या है परेशानी, 1.8 मिलियन लाइसेंस मिलते हैं
उल्लेखनीय है कि हज परमिट सऊदी सरकार की तरफ से कोटा प्रणाली के आधार पर अलग-अलग देशों को देती है। सऊदी अरब में मक्का जाने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री को कानूनी रूप से प्रवेश करने के लिए लाइसेंस हासिल करना जरूरी है। लगभग 1.8 मिलियन लाइसेंस उपलब्ध हैं। एक लाइसेंस की लागत कई हज़ार अमेरिकी डॉलर होती है। कई तीर्थयात्री अवैध रूप से मक्का तक पहुंचने का प्रयास करते हैं। आमतौर पर एयर कंडीशनिंग, पानी और खाने-पीने की चीजों की कमी के कारण ऐसे यात्री टूर बसों में यात्रा नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed