{"_id":"63495a02daa43404bb3a8706","slug":"saudi-arabian-govt-order-women-will-be-able-to-perform-hajj-without-marham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saudi Arabia: सऊदी अरब सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना पुरुष साथी के भी हज कर सकेंगी महिलाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Saudi Arabia: सऊदी अरब सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना पुरुष साथी के भी हज कर सकेंगी महिलाएं
Fri, 14 Oct 2022 06:16 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 14 Oct 2022 06:16 PM IST
सार
सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया ने घोषणा की कि अब महिलाएं बिना किसी महरम के हज या उमराह कर सकती हैं।
विज्ञापन
हज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब सरकार ने हज या उमराह करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक अब कोई भी महिला अपने पुरुष साथी (महरम) के बिना भी हज या उमराह के लिए सऊदी अरब जा सकती हैं। इससे पहले हज या उमराह करने क लिए महिला के साथ पुरुष होना जरूरी था जिसके चलते कई महिलाएं यहां तक नहीं पहुंच पाती थीं।
विज्ञापन
सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया ने घोषणा की कि अब महिलाएं बिना किसी महरम के हज या उमराह कर सकती हैं।
इस फैसले को लेकर पूर्व मंत्री इब्राहिम हुसैन ने कहा कि महिलाएं पहले से ही कई बाधाओं का सामना करती थीं। उन्हें हज या उमराह करने के लिए पुरुष साथी ढूंढना मुश्किल होता है। अगर मिल भी जाता है तो महंगाई का बोझ बढ़ जाता है। महिलाओं को बिना मेहरम हज या उमराह करने की अनुमति देना उनके जीवन को सरल बनाना है।
विज्ञापन
साल 2022 में भारत से करीब अस्सी हजार मुसलमान सऊदी अरब जाएंगे। इनमें पचास फीसदी संख्या महिलाओं की है। भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में सबसे ज्यादा दो लाख भारतीय मुसलमान हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे थे।
विज्ञापन
महिलाओं के महरम के बिना भी हज करने के फैसले के बाद अरब सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है। देश के परिवहन के सभी साधनों और बंदरगाहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस फैसले को पूरी तरह से लागू करने के लिए महिला उत्पीड़न विरोधी कानून समेत मजबूत ढांचा तैयार किया गया है।