{"_id":"5c600624bdec2273923c2201","slug":"saudi-arabia-will-help-pakistan-to-fight-the-cash-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक रूप से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आया सऊदी अरब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आर्थिक रूप से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आया सऊदी अरब
Sun, 10 Feb 2019 04:38 PM IST
आसिम खान
भाषा, दुबई
भाषा, दुबई
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 10 Feb 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकदी के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए सऊदी अरब एक बड़ा निवेश पैकेज तैयार कर रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि सऊदी अरब का यह कदम उसके मुस्लिम सहयोगी देश के लिए राहतभरा होगा।
विज्ञापन
ऐसा बताया जा रहा है कि इस निवेश में अरब सागर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ग्वादर बंदरगाह में 10 अरब अमेरिकी डॉलर की रिफाइनरी और तेल परिसर में निवेश शामिल है।
विज्ञापन
यह भारत-ईरान के चाबहार बंदरगाह से ज्यादा दूर नहीं है। सऊदी अरब के सूत्रों ने एएफपी को पुष्टि की है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन इस्लाम जल्द ही इस्लामाबाद का दौरा करने वाले हैं।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने तारीख नहीं बताई। एएफपी को जानकारी मिली है कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।