{"_id":"60b3a1e38ebc3e7c517338d3","slug":"saudi-arabia-lifted-travel-ban-from-11-countries-while-india-in-red-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट : सऊदी अरब ने 11 देशों की हवाई यात्रा से हटाई रोक, भारतीयों पर प्रतिबंध जारी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना संकट : सऊदी अरब ने 11 देशों की हवाई यात्रा से हटाई रोक, भारतीयों पर प्रतिबंध जारी
Sun, 30 May 2021 08:02 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 30 May 2021 08:02 PM IST
सार
भारत समेत 13 देश अभी भी सऊदी अरब के रेड लिस्ट में शामिल हैं। रेड लिस्ट में शामिल देशों पर प्रतिबंध अभी भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
उड़ान
- फोटो : pixabay
विस्तार
कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए सऊदी अरब ने कई देशों की हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब मामले घटने के बाद उसने 11 देशों से यात्रा प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है, हालांकि भारत समेत 13 देश अभी भी रेड लिस्ट में शामिल हैं। रेड लिस्ट में शामिल देशों पर प्रतिबंध अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
जिन देशों के यात्रियों के लिए यात्रा प्रतिबंध खत्म किए गए हैं, उनमें यूएई, जर्मनी, अमेरिका, आयरलैंड, इटली, पुर्तगाल, ब्रिटेन, स्वीडन, स्विजरलैंड, फ्रांस और जापान शामिल हैं। वहीं, जिन 13 देशों पर बैन कायम है उनमें भारत, लीबिया, सीरिया, लेबनान, यमन, ईरान, तुर्की, आर्मीनिया, सोमालिया, डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, अफगानिस्तान, वेनेजुएला और बेलारूस शामिल हैं।
विज्ञापन
जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने सभी एयरलाइंस को नए नियमों की जानकारी दे दी है। गैर-सऊदी यात्रियों, नियमों से बाहर रखे गए यात्रियों, इम्युनाइज हो चुके और वैक्सिनट नहीं हुए लोगों को अपने हेल्थ सर्टिफिकेट दिखाने होंगे जो 72 घंटे भीतर के होने चाहिए।
विज्ञापन