{"_id":"60b761b38ebc3e01956e3404","slug":"saudi-arabia-govt-orders-mosques-to-reduce-volume-of-loudspeakers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब: मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की आवाज होगी धीमा, शिकायत के बाद आदेश जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब: मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की आवाज होगी धीमा, शिकायत के बाद आदेश जारी
Wed, 02 Jun 2021 04:24 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 02 Jun 2021 04:24 PM IST
सार
सऊदी अरब में मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की ऊंची आवाज पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने आदेश जारी कर कहा ऊंची आवाज में नमाज करने से आसपास के लोगों को परेशानी होती है। लिहाजा आवाज कम करके भी नमाज पढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
सऊदी अरब के शहंशाह सलमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब में मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की आवाज कम करने का आदेश जारी किया गया है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस (शासक) मोहम्मद बिन सलमान ने सभी मस्जिदों को अजान या अन्य मौकों पर लाउडस्पीकर धीमा करने के आदेश दिए हैं। सभी मस्जिदों को बताया गया है कि वे लाउड स्पीकर की आवाज धीमी रखें। सरकार के आदेश नहीं मानने पर उनपर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
इस्लामिक मामलों के मंत्रालय से जारी इस आदेश में लाउडस्पीकर के जरिए नमाज या उपदेश प्रसारित करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। मस्जिद के आसपास रहने वालों की शिकायत के बाद यह आदेश जारी किया गया है। विभागीय मंत्री अब्दुल्लातीफ अल शेख ने कहा, ‘जो लोग नमाज या मन्नत करते हैं वे इमाम की आवाज का इंतजार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
ऊंची आवाज की आवश्यकता नहीं
मुस्लिमों में अजान और नमाज का वक्त तय है, ऐसे में उन्हें ऊंची आवाज करके बताने की आवश्यकता नहीं है।’ एक स्थानीय चैनल को दिए इंरव्यू में उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग सरकार के फैसले की आलोचना कर रहे हैं और आम लोगों को भड़काना चाहते हैं, लेकिन सरकार अपने फैसले पर अडिग है और ये फैसला लोगों की हित में है।’
विज्ञापन
सरकार के फैसले का लोगों ने स्वागत किया
सऊदी सरकार के इस फैसले का ज्यादातर लोगों ने स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर मोहम्मद अल यहया कहते हैं, ‘ये फैसला कुछ लोगों को परेशान कर सकता है, लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए यह मददगार है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही रेस्तरां और बाजारों में तेज संगीत पर भी ध्यान दिया जाएगा और इस दिशा में नई गाइडलाइंस जारी की जाएगी। दरअसल, पब, रेस्टोरेंट समेत अन्य जगहों पर तेज आवाज में संगीत बजाए जाते हैं, सरकार इस पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। सरकार का मानना है कि तेज आवाज में बजने वाले संगीत ध्वनी प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है।