फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sand artist Sudarshan Patnaik increased India's pride, UK gave him The Fred Darrington Sand Master Award

Sudarshan Pattnaik: रेत कलाकार ने बढ़ाया भारत का मान, यूके ने दिया द फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर पुरस्कार

Sun, 06 Apr 2025 03:13 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Sun, 06 Apr 2025 03:13 PM IST
सार

दक्षिणी इंग्लैंड के डोरसेट काउंटी के वेमाउथ में सैंडवर्ल्ड 2025 अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव के दौरान सुदर्शन पटनायक ने भगवान गणेश की 10 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनाई थी। इसके बाद उनको द फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Sand artist Sudarshan Patnaik increased India's pride, UK gave him The Fred Darrington Sand Master Award
रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को बधाई देते ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी। - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है। कला क्षेत्र में बेहतरीन योगदान पर सुदर्शन पटनायक को ब्रिटिश द फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह ब्रिटेन के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिणी इंग्लैंड के डोरसेट काउंटी के वेमाउथ में शनिवार से शुरू हुए सैंडवर्ल्ड 2025 अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव के दौरान पटनायक ने विश्व शांति के संदेश के साथ भगवान गणेश की 10 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनाई। इसके बाद उनको फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'श्रीराम का जीवन राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार', तमिलनाडु को 8300 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


पटनायक ने कहा कि मैं वेमाउथ यूके में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव सैंडवर्ल्ड 2025 में फ्रेड डारिंगटन ब्रिटिश सैंड मास्टर पुरस्कार प्राप्त करने वाला पहला भारतीय कलाकार बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। वेमाउथ के मेयर जॉन ओरेल ने महोत्सव में पटनायक को पुरस्कार और पदक प्रदान किया। सैंडवर्ल्ड के निदेशक मार्क एंडरसन, डेविड हिक्स और लंदन में भारतीय उच्चायोग में संस्कृति मंत्री नाओरेम जे सिंह पुरस्कार समारोह में उपस्थित थे।

वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुरी के रहने वाले पटनायक को पुरस्कार के लिए बधाई दी। माझी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और प्रख्यात रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को पहले ब्रिटिश सैंड मास्टर पुरस्कार 'द फ्रेड डारिंगटन' से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई। उनके योगदान ने वैश्विक मंच पर हमारे देश और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को और बढ़ाया है।


ये भी पढ़ें: अध्यक्ष पद पर भाजपा में हलचल: राष्ट्रीय स्तर से पहले बड़े राज्यों में होंगे बदलाव; नया नेतृत्व बनाने की कवायद

सुदर्शन पटनायक को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने दुनिया भर में 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत मूर्तिकला चैंपियनशिप और महोत्सवों में भाग लिया है। उन्हें उनकी प्रतिष्ठित रचनाओं के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

सैंडवर्ल्ड में रेत की मूर्तियों की दिखती है झलक
वेमाउथ में सैंडवर्ल्ड पर्यटक आकर्षण का केंद्र है। यहां दुनिया भर के कलाकार असाधारण रेत की मूर्तियां बनाते हैं। आयोजकों ने कहा कि वेमाउथ के लोडमूर पार्क में स्थित सैंडवर्ल्ड हर मौसम में खुला रहता है। यह रेत और पानी के अलावा किसी और चीज का उपयोग करके कला के अविश्वसनीय कार्यों को जीवंत बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed