{"_id":"5ca2ed01bdec2213f32f81db","slug":"s7-airlines-co-owner-and-russia-fourth-richest-woman-natalia-fileva-killed-in-plane-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस7 एयरलाइंस की सह-मालकिन नतालिया की विमान दुर्घटना में मौत, रूस की चौथी सबसे अमीर महिला थीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एस7 एयरलाइंस की सह-मालकिन नतालिया की विमान दुर्घटना में मौत, रूस की चौथी सबसे अमीर महिला थीं
Tue, 02 Apr 2019 11:00 AM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
नतालिया फिलेवा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी उड्डयन उद्योग में 'आयरन लेडी' के नाम से जानी जाने वालीं नतालिया फिलेवा की विमान हादसे में मौत हो गई। उनका विमान दक्षिण-पश्चिम जर्मनी स्थित एजेलबाश शहर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। छह सीटों वाले इस विमान में पायलट के अलावा 55 साल की नतालिया और उनके पिता सवार थे। विमान दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई। नतालिया अपने पिता को इलाज के लिए फ्रांस से जर्मनी लेकर जा रही थीं।
विज्ञापन
जर्मन अधिकारियों के मुताबिक पायलट ने टर्न लेने के दौरान विमान पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। विमान दुर्घटना के बाद मौके पर जा रही पुलिस की एक कार भी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इसमें दो लोगों की जान गई।
विज्ञापन
नतालिया लेती थी कंपनी के फैसले
नतालिया और उनके पति व्लादिस्लाव फिलेवा साइबेरिया एयरलाइंस (एस7 एयरलाइंस) के सह मालिक थे। नतालिया का नेट वर्थ 60 करोड़ डॉलर (करीब 4154 करोड़ रुपए) थी। परिवार में व्लादिस्लाव के अलावा चार बच्चे भी हैं। इसमें एक गोद ली हुई लड़की भी है। रूसी नागरिक उड्डयन उद्योग क्षेत्र में यात्रियों के लिए सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाने पर जोर देने के कारण नतालिया को 'आयरन लेडी' कहा जाता था।
विज्ञापन