फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   S Jaishankar says in G20 internation cooperation is the answer to challenge of Covid19

जी-20 में बोले जयशंकर: अंतरराष्ट्रीय सहयोग है कोविड-19 महामारी की चुनौती का जवाब

Tue, 29 Jun 2021 08:06 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मटेरा (इटली)
पीटीआई, मटेरा (इटली) Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 29 Jun 2021 08:06 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा कि कोविड-19 महामारी से मिल रही चुनौती का जवाब अंतरराष्ट्रीय सहयोग है। 

विज्ञापन
S Jaishankar says in G20 internation cooperation is the answer to challenge of Covid19
यूनाइटेड किंगडम के वित्त सचिव डोमिनिक राब के साथ चर्चा करते विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इटली के मटेरा में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, 'वो चाहे टीका हो, दवा, पीपीई किट या ऑक्सीजन हों, कोविड की चुनौती का जवाब अंतरराष्ट्रीय सहयोग है। ज्यादा की जरूरत है, कम नहीं।' उन्होंने कहा, संस्थागत बहुपक्षवाद की कमी है। सुधारों के कई स्वरूप हो सकते हैं किंतु फौरी परीक्षा सभी को समान रूप से टीका देने की है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने आगे कहा कि वास्तविक अर्थव्यवस्था को विनिर्माण, खाद्य और स्वास्थ्य समेत विकेंद्रीकृत वैश्वीकरण की जरूरत है। समानांतर लचीली आपूर्ति श्रृंखला विकसित होनी चाहिए। उन्होंने कहा, हमारे ग्रह की पूर्ण विविधता को वैश्विक नीति निर्माण में सटीक तौर पर परिलक्षित होना चाहिए, जिससे हम बेहतर सुधारों और बेहतर विश्व की ओर अग्रसर हो सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक तीन करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जबकि, अब तक चार लाख लोग इस महामारी की वजह से जान गंवा चुके हैं। वहीं दुनिया भर में संक्रमण के 18 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए हैं जबकि करीब 40 लाख लोगों की इससे जान गई है।


उल्लेखनीय है कि अपने दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में विदेश मंत्री जयशंकर जी-20 मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने यूनान से इटली पहुंचे थे। इस बैठक से इतर जयशंकर और यूनाइटेड किंगडम के वित्त सचिव डोमिनिक राब ने भी बैठक की। जी-20 शिखर सम्मेलन अक्तूबर में इटली में होना है। वहीं, 2022 में भारत के जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता करने की उम्मीद है। 

बता दें कि जी-20 दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों को साथ एक मंच पर लाने वाला एक प्रभावशाली समूह है। इस समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, भारत, इंडोनेशिया, इटली, मेक्सिको, रूस, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ जी-20 के सदस्य देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed