फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   S Jaishankar Says Egypt president Abdel Fattah El-Sisi told me 574 billion trade turnover not enough

Egypt: '574 अरब रु. का कारोबार काफी नहीं, इसे और बढ़ाया जाए', विदेश मंत्री जयशंकर से बोले मिस्र के राष्ट्रपति

Mon, 17 Oct 2022 08:04 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 17 Oct 2022 08:04 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीओपी 27 की सफलता के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। इसके अलावा दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ाने को लेकर भी बात हुई।

विज्ञापन
S Jaishankar Says Egypt president Abdel Fattah El-Sisi told me 574 billion trade turnover not enough
विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी - फोटो : Twitter

विस्तार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को मिस्र यात्रा के दौरान राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा कीं। अपनी मुलाकात की जानकारी देते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भेंट कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और एक व्यक्तिगत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों के विभिन्न आयामों को और विकसित करने में राष्ट्रपति सीसी के मार्गदर्शन की वे तहेदिल से सराहना करते हैं।

विज्ञापन


मिस्र के राष्ट्रपति ने कारोबार को और बढ़ाने के लिए कहा:  जयशंकर
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति से बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच चर्चा 574 अरब रुपये के व्यापार कारोबार के इर्द-गिर्द घूमती रही। राष्ट्रपति सीसी ने मुझसे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह पर्याप्त है, इसलिए, इसे बढ़ाने के तरीके खोजें। मुझे पता है कि हमारे प्रधान मंत्री की भी यही सोच है।
विज्ञापन


जयशंकर ने सीओपी 27 की सफलता के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला
जयशंकर ने सीओपी 27 की सफलता के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत अपनी अध्यक्षता के दौरान जी20 में मिस्र की भागीदारी को महत्व देता है। भारत मिस्र की अध्यक्षता में सीओपी27 की सफलता के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जयशंकर ने अपने मिस्र के समकक्ष से भी की थी मुलाकात
इससे पहले, शनिवार को उन्होंने अपने मिस्र के समकक्ष शौकरी से भी मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन संघर्ष और इंडो-पैसिफिक सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और अधिक लचीली वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने पर विचारों को साझा किया था। 


एस जयशंकर बोले यह आज का भारत
मिस्र में भारतीयों से बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमने कोविड के दौरान भारतीयों को घर वापस लाने का अभूतपूर्व काम किया। यह आज का भारत है, जो बड़े काम करने में सक्षम है। आज साबित हो गया है कि यह चुनौतियों का सामना कर सकता है। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद से स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। लाखों लोगों को कवर करने के लिए स्वास्थ्य प्रणाली आगे बढ़ रही है इसमें पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों लोगों न इसका लाभ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed