फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   S Jaishankar discussed defense cooperation and petroleum with Brazil Foreign Minister

Brazil: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा सहयोग और पेट्रोलियम पर हुई चर्चा

Fri, 26 Aug 2022 01:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, साओ पाउलो।
एजेंसी, साओ पाउलो। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Aug 2022 01:48 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस फ्रैंका के साथ प्रसारण और कराधान के क्षेत्र में समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए और ब्रिक्स, आइबीएसए, यूएन, जी-20 तथा यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 

विज्ञापन
S Jaishankar discussed defense cooperation and petroleum with Brazil Foreign Minister
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar

विस्तार

दक्षिण अमेरिका की अपनी पहली यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस फ्रैंका के साथ मुलाकात की। उन्होंने 8वीं भारत-ब्राजील साझा आयोग की बैठक में सह-अध्यक्षता की और व्यापार, निवेश तथा कांसुलर संबंधित अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

विज्ञापन


जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस फ्रैंका के साथ प्रसारण और कराधान के क्षेत्र में समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए और ब्रिक्स, आइबीएसए, यूएन, जी-20 तथा यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘कार्लोस फ्रैंका के साथ 8वीं भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की बैठक काफी अहम रही। व्यापक चर्चाओं में व्यापार और निवेश, पेट्रोलियम, जैव ईंधन, खाद्य तेल और खनिज, स्वास्थ्य, फार्मा, पारंपरिक चिकित्सा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि और पशुधन, अंतरिक्ष, रक्षा, आतंकवाद का मुकाबला और कांसुलर डोमेन शामिल रहे। जयशंकर ने ब्रासीलिया के सिटी पार्क में महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यहां भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति बोलसोनारो से मिले, ब्राजील की आजादी के 200 वर्ष होने पर दी बधाई
विदेश मंत्री ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दीं। लैटिन अमेरिका की छह दिनी यात्रा पर जयशंकर ने मौजूदा वैश्विक घटनाक्रम पर राष्ट्रपति बोलसोनारो के आकलन की सराहना की।


उन्होंने ट्वीट किया, राष्ट्रपति से मुलाकात करना सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं और ब्राजील की आजादी के 200 साल पूरे होने पर बधाई दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed