UNSC: 24 घंटे में दूसरी बार जयशंकर ने पाकिस्तान को फटकारा, कहा- 26/11 की तरह एक और हमला नहीं होने दे सकते
यूएनएससी ब्रीफिंग की अध्यक्षता करते हुए जयशंकर ने आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थायित्व के अस्तित्व के लिए खतरा करार दिया। उन्होंने कहा, आतंकवाद किसी सीमा, राष्ट्रीयता या नस्ल को नहीं मानता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कहा कि दुनिया न्यूयॉर्क की तरह एक और 9/11 या मुंबई की तरह एक और 26/11 नहीं होने दे सकती। उन्होंने पकिस्तान पर 24 घंटे में दूसरी बार हमला बोला। पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, आतंकवाद के समकालीन केंद्र अब भी सक्रिय हैं। सबूत होने के बावजूद आतंकवादियों को प्रतिबंधित किए जाने के प्रयासों को अटकाए जाने को लेकर उन्होंने चीन और पाकिस्तान पर हमला बोला। पाकिस्तान स्थित आतंकियों को संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित किए जाने पर चीन हमेशा अड़ंगा लगाता रहा है।
सुरक्षा परिषद में वैश्विक आतंकवादरोधी एप्रोच
चुनौतियों और आगे की राह विषय पर यूएनएससी ब्रीफिंग की अध्यक्षता करते हुए जयशंकर ने आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थायित्व के अस्तित्व के लिए खतरा करार दिया। उन्होंने कहा, आतंकवाद किसी सीमा, राष्ट्रीयता या नस्ल को नहीं मानता। 15 देशों वाली संस्था को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, आतंकवाद का खतरा वास्तव में बहुत ज्यादा गंभीर है। हमने अल कायदा, दाएश, बोको हरम और अल शबाब और उनसे जुड़े संगठनों का विस्तार देखा है।
आतंकवाद खत्म करने का दायित्व सभी देशों पर
भारत की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने साझा बयान में स्वीकार किया कि काली सूची के आतंकियों और आतंकी समूहों की गतिविधियां चाहे किसी देश में चल रही हों, इन पर अंकुश लगाने का दायित्व सभी देशों का है। साथ ही सभी देशों की ओर से आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह को खारिज किए जाने और आतंक के साजिशकर्ताओं को कठघरे में लाने की जरूरत पर जोर दिया गया। सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करते हुए जयशंकर ने आतंकी गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पर आयोजित बैठक को संबोधित किया। बैठक में 15 राष्ट्र परिषद ने अध्यक्षीय बयान स्वीकार किया।
पाकिस्तानी पत्रकार से कहा, अपने मंत्री से पूछिए कब तक आतंकवाद फैलाता रहेगा आपका देश
पाकिस्तानी पत्रकार ने जयशंकर से पूछा कि दक्षिण एशिया कब तक नई दिल्ली, काबुल, पाकिस्तान से आतंकवाद को देखेगा, कब तक वे युद्ध में रहेंगे? इस पर जयशंकर ने कहा, आप गलत मंत्री से सवाल पूछ रहे हैं। आप पाकिस्तानी मंत्री से पूछिए, वह आपको बताएंगे कि पाकिस्तान कब तक आतंकवाद फैलाता रहेगा।
आतंकवाद के पुराने पनाहगाह आज भी सक्रिय
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, स्पैक्ट्रम के दूसरे तरफ अकेले हमला करने वाले लोग हैं जो इन कट्टरपंथी संगठनों से प्रेरित होते हैं, लेकिन इन सबके बीच हम यह नहीं भूल सकते कि पुराने पनाहगाह और स्थापित नेटवर्क आज भी सक्रिय हैं, खासकर दक्षिण एशिया में। आतंकवाद के समकालीन केंद्र आज भी बहुत अच्छी तरह काम कर रहे हैं।
- जयशंकर पाकिस्तान के संदर्भ में बोल रहे थे, जाे अल कायदा, लश्कर ए ताइबा और तालिबान के आतंकियों को पनाह देता रहा है। बुधवार को जयशंकर ने कहा था, लादेन को पनाह देने वाले देश को इस मंच पर उपदेश देने का हक नहीं।