फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russias statement amid discussions on inclusion of Ukraine in EU, this is like destabilizing European Union

Russia: यूक्रेन को EU में शामिल करने की चर्चाओं के बीच रूस का बयान, कहा- यह यूरोपीय संघ को अस्थिर करने जैसा

Fri, 15 Dec 2023 07:30 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 07:30 PM IST
सार

यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल करने की चर्चाएं फिर से शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन और मोल्दोवा को यूरोपीय संघ में शामिल किया जाएगा। इसी बीच रूस के एक बयान ने हलचल मचा दी है। रूस ने कहा- इन्हें शामिल करना मतलब संघ को अस्थिर करना है। 

विज्ञापन
Russias statement amid discussions on inclusion of Ukraine in EU,  this is like destabilizing European Union
रूस और यूक्रेन युद्ध (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

पिछले वर्ष से यूक्रेन और रूस के बीच भीषण युद्ध जारी है। इसी बीच, रूस के एक बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। रूस ने बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन, मोल्दोवा का प्रवेश यूरोपीय संघ को अस्थिर कर सकता है। रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि हंगरी रूस समर्थक देश नहीं है,लेकिन रूस इस बात से प्रभावित है कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए तैयार है।  
विज्ञापन


रूस ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन और मोल्दोवा के साथ सदस्यता वार्ता शुरू करने का यूरोपीय संघ का फैसला एक राजनीतिक था, जो ब्लॉक को अस्थिर कर सकता है। यूरोपीय संग में शामिल होने के लिए बातचीत वर्षों या दशकों तक चल सकती है। यह स्पष्ट है कि फिलहाल न तो यूक्रेन और न ही मोल्दोवा इन मानदंडो को पूरा करते हैं। 
विज्ञापन


रूस ने दावा किया कि यूरोपीय संघ इन देशों के लिए समर्थन प्रदर्शित करने की इच्छा रखता है। लेकिन ऐसे नए सदस्य यूरोपीय संघ को अस्थिर कर सकते हैं। रूस ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ एक ही महाद्वीप पर रहते हैं। गुरुवार को एक शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ के नेता यूक्रेन के साथ प्रवेश वार्ता शुरू करने पर सहमत हुए। रूस के आक्रमण से लड़ रहा हो, लेकिन वे हंगरी के विरोध के कारण कीव के लिए 50 बिलियन यूरो की वित्तीय सहायता के पैकेज पर सहमत नहीं हो सके। प्रवक्ता पेसकोव ने कहा कि हंगरी रूस समर्थक देश नहीं है, लेकिन रूस इस बात से प्रभावित है कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed