फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian women reporting their ex-husbands and lovers to military for compulsory military enlistment

Russia: छोड़ जाने वाले पति-प्रेमी की जानकारी सेना को दे रहीं रूसी महिलाएं, यूक्रेन युद्ध में भेजने की मांग

Sat, 29 Oct 2022 07:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 29 Oct 2022 07:41 PM IST
सार

यूक्रेन से चल रही जंग को देखते हुए रूसी राष्ट्रपति ने अनिवार्य सैन्य भर्ती शुरू कर दी है। वहीं, इस बीच यह देखने में आ रहा है कि रूसी महिलाएं छोड़ जाने वाले पति-प्रेमी की जानकारी सेना को दे रहीं हैं। उनका यह तर्क है कि वे अब उनके किसी काम में नहीं आ रहे हैं तो उन्हें यूक्रेन मोर्चे पर ही भेज दिया जाए। 

विज्ञापन
Russian women reporting their ex-husbands and lovers to military for compulsory military enlistment
Russian Army - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच रूस से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पता चला है कि रूस में पत्नियां और प्रेमिकाएं अपने पूर्व पतियों और प्रेमियों को लड़ाई के लिए भेज रही हैं। वे ऐसे पतियों और प्रेमियों के नाम और पते की जानकारी रूसी सेना के अधिकारियों को दे रही हैं, जो उन्हें छोड़ चुके हैं। जिसके बाद रूसी अधिकारी उनकी सेना में भर्ती कर रहे हैं। दरअसल, दोनों देशों की सेनाओं के बीच चल रहे युद्ध के किसी निर्णायक मोड़ पर न पहुंचने के कारण ऐसे हालात पैदा हो गए हैं कि रूस को सेना में आपात सैनिकों की भर्ती करनी पड़ रही है। इस कारण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैनिकों की भर्ती का आदेश दिया है। रूसी जांच शाखा वर्तस्का ने यह हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। 

विज्ञापन


पति और प्रेंमियों द्वारा छोड़ी गई महिलाएं उठाना चाह रहीं मौके का फायदा
मिली जानकारी के मुताबिक, तीन लाख से ज्यादा रूसी सैनिकों को युद्ध के मोर्चे पर भेजा जाना है। इस बाबत रूस अपनी सेना में जोरों-शोरों से सैनिकों की भर्ती कर रहा है। युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों के लिए अच्छे खासे मुआवजे की घोषणा भी रूस ने की है। ऐसे में कई पूर्व पत्नियां और प्रेमिकाएं इसे अपने फायदे के तौर पर देख रही हैं। उनका कहना है कि उनके पूर्व पति या प्रेमी अब उनके किसी काम नहीं आ रहे तो देश सेवा ही करें। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सैनिकों को सरकार द्वारा जो सैलरी दी जाएगी वह उनके खाते में जाएगी, जिसकी जानकारी उनकी पूर्व पत्नी को भी होगी। वहीं, अगर वे युद्ध के दौरान मारे जाते हैं तो मुआवजे की राशि उनके बच्चों और पत्नी को मिलेगी। 
विज्ञापन


फेमस मॉडल का भी नाम शामिल
अपने पूर्व पतियों या प्रेमियों की जानकारी सेना में भर्ती करने वाले अधिकारियों को देने वाली महिलाओं की लिस्ट में टीवी प्रजेंटर और प्लेबॉय मॉडल रह चुकी दाना बोरिसोवा का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अपने पूर्व पति से कानूनी विवाद चल रहा है। ऐसे में उन्होंने रूसी सेना को अपने पूर्व पति को भर्ती करने के लिए आग्रह किया है। दाना बोरिसोवा का कहना है कि उनके पूर्व पति उनकी किसी भी तरह से मदद नही करते ऐसे में उन्हें कम से कम देश के काम तो आना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस से पलायन कर रहे पुरुष
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यह भी पता चला है कि रूस के कई शहरों से लाखों की संख्या में पुरुषों ने पलायन कर दिया है। ये पुरुष घर छोड़कर दूसरे देश भाग चुके हैं। बड़ी संख्या में अभी भी पलायन जारी है। अब ज्यादातर केवल महिलाएं और बुजुर्ग ही बचे हैं।  

पलायन का यह है कारण
न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसको लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें दावा किया गया है कि यूक्रेन युद्ध के चलते रूस में सैनिकों की कमी पड़ गई है। ऐसे में सरकार ने रूसी पुरुषों को जबरन सेना में सेवा देने के लिए कहा है। युवाओं को पकड़कर सेना में भर्ती किया जा रहा है और उन्हें युद्ध के लिए यूक्रेन भेज दिया जाता है। 


इसके डर से बड़ी संख्या में लोग घर छोड़कर दूसरे देश भाग रहे हैं। दो लाख से ज्यादा लोग अकेले कजाकिस्तान भाग गए हैं, क्योंकि यहां जाने के लिए रूसियों को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा जॉर्जिया, आर्मेनिया, अजरबैजान, इजरायल, अर्जेंटीना और पश्चिमी यूरोप के कई देशों में रूस के लोग पहुंच रहे हैं। पलायन करने वाले ज्यादातर रूसी पुरुष हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed