फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian ship owner arrested in Beirut bomb blast case, 218 people lost their lives in the blast

Beirut Port Blast: बेरूत बम धमाका मामले में रूसी जहाज मालिक गिरफ्तार, विस्फोट में गई थी 218 लोगों की जान

Tue, 16 Sep 2025 05:55 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोफिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोफिया Published by: बशु जैन Updated Tue, 16 Sep 2025 05:55 PM IST
सार

बेरूत में चार अगस्त 2020 को हुए विस्फोट में 218 लोगों की मौत हो गई थी। धमाके में देश का मुख्य बंदरगाह पूरी तरह से नष्ट हो गया था और करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए थे। मामले में बुल्गारिया ने रूसी जहाज मालिक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Russian ship owner arrested in Beirut bomb blast case, 218 people lost their lives in the blast
बेरूत में धमाका। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बेरूत में साल 2020 में बंदरगाह बम धमाका मामले में बुल्गारिया ने रूसी जहाज मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गोदाम में किए गए अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण को उसके जहाज से जब्त किया गया था। पांच साल पहले हुए इस बम विस्फोट में 218 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बुल्गेरियाई राजधानी के हवाई अड्डे पर सीमा पुलिस के प्रमुख ज़द्रावको सामुइलोव ने कहा कि इगोर ग्रेचुश्किन (48) को छह सितंबर को साइप्रस के शहर पाफोस से सोफिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। ग्रेचुश्किन के पास रूसी-साइप्रस की दोहरी नागरिकता है। उसने गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया, सहयोग किया और उनके सामान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन


लेबनानी अधिकारियों ने मंगलवार को सबसे पहले इस गिरफ्तारी की सूचना दी थी। यह गिरफ्तारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर की गई थी। सामुइलोव ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद ग्रेचुश्किन को अधिकतम 40 दिनों की हिरासत में रखा गया है। ग्रेचुश्किन को लेबनान प्रत्यर्पित किए जाने से पहले जरूरी दस्तावेज भी मांगे हैं। लेबनान के एक जांच न्यायाधीश ने पांच साल पहले इंटरपोल के जरिए दो गिरफ़्तारी वारंट जारी किए थे, एक ग्रेचुश्किन के लिए और दूसरा जहाज के कप्तान, बोरिस प्रोकोशेव के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बेरूत में चार अगस्त 2020 को हुए विस्फोट में 218 लोगों की मौत हो गई थी। धमाके में देश का मुख्य बंदरगाह पूरी तरह से नष्ट हो गया था और करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए थे।  धमाके से लगभग 10 से 15 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ। विस्फोट के सिलसिले में किसी भी लेबनानी अधिकारी को दोषी नहीं ठहराया गया।


अधिकारियों ने बताया था कि बंदरगाह में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट का अनुचित भंडारण विस्फोट के पीछे का मुख्य कारण था। जिस गोदाम में आग लगने की वजह से धमाका हुआ है वहां पर साल 2013 में एक मालवाहक जहाज से जब्त अमोनियम नाइट्रेट को रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed