फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian security services knew of ISIS attack threat: Report

Russia Attack: रूसी सुरक्षा एजेंसियों को पहले से थी ISIS के हमले की जानकारी; रिपोर्ट्स में चौंकाने वाला दावा

Fri, 29 Mar 2024 10:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 29 Mar 2024 10:14 PM IST
सार

बीते 22 मार्च को मॉस्को शहर के पास एक उपनगर में स्थित क्रोकस सिटी कॉन्सर्ट हॉल में घुसकर आतंकियों ने गोलीबारी और विस्फोट किया था। इस आतंकी हमले में 143 लोग मारे गए थे और 182 अन्य लोगों के घायल  गए थे।  इस्लामिक स्टेट (ISIS-K) ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी।  
 

विज्ञापन
Russian security services knew of ISIS attack threat: Report
मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल में फायरिंग की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रूस की सुरक्षा एजेंसियों को इस हमले के खतरे के बारे में पहले से जानकारी थी। सीएनएन ने यूके के एक जांच संगठन से मिले रूसी खुफिया दस्तावेजों का हवाला देते हुए ये दावा किया है। 

विज्ञापन


लंदन में स्थित डोजियर सेंटर के दस्तावेज से पता चला है कि इस हमले में आतंकी समूह आईएसआईएस की मध्य एशियाई शाखा आईएसआईएस-के द्वारा कट्टरपंथी बनाए गए तजाकिस्तान के नागरिकों को शामिल किया गया है। इसने बताया है कि आतंकवादी हमले से कुछ दिन पहले  सुरक्षा परिषद के सदस्यों को चेतावनी मिली थी कि रूसी क्षेत्र पर आतंकवादी हमलों में ताजिक नागरिकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ये भी दावा किया गया है कि हमले से पहले खुफिया सेवाओं के एक करीबी सूत्र ने डोजियर सेंटर को इस बारे में बताया था।
विज्ञापन


 इससे पहले, अमेरिका ने दावा किया था कि उसने रूस को देश में हमले की योजना बना रहे आईएसआईएस के बारे में चेतावनी दी थी। मार्च में, अमेरिकी दूतावास ने रूस पर आतंकवादी हमलों के बढ़ते खतरे की चेतावनी दी थी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा था कि अमेरिका ने  चेतावनी देने के अपने कर्तव्य के तहत रूसी अधिकारियों के साथ यह जानकारी साझा की थी। हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी चेतावनियों को भड़काऊ बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते 22 मार्च को मॉस्को शहर के पास एक उपनगर में स्थित क्रोकस सिटी कॉन्सर्ट हॉल में घुसकर आतंकियों ने गोलीबारी और विस्फोट किया था। इस आतंकी हमले में 143 लोग मारे गए थे और 182 अन्य लोगों के घायल  गए थे।  इस्लामिक स्टेट (ISIS-K) ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी।  

चार बंदूकधारी गिरफ्तार
इस घटना के बाद मॉस्को में हाई अलर्ट जारी करते हुए रूस की सुरक्षा एजेंसी और पुलिस ने मिलकर अभियान चलाया। अब तक इस घटना पर 11 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से चार वह बंदूकधारी हैं, जो हमले में सीधे तौर पर शामिल रहे। अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों को पुलिस ने कार से पीछा करने के बाद दबोचा।
 
पुतिन यूक्रेन को ठहरा रहा जिम्मेदार
वहीं एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में हुए हमले में इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार ठहराने से मना कर दिया है। इसके बजाय उन्होंने दावा किया है कि हमलावरों का यूक्रेन से संबंध हैं। उनका कहना है कि हमलावरों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की। जबकि हमलावरों के यूक्रेन भागने के दावे को कीव पहले ही खारिज कर चुका है। हालांकि, सोमवार को दिए बयान में पुतिन ने माना कि कट्टरपंथी इस्लामवादी ने इस हमले को अंजाम दिया है, लेकिन उनके यूक्रेन से संबंध थे।


पुतिन ने पूछते हुए कहा, 'सवालों के जवाब मिलना वाकई जरूरी है। आखिर हमलावरों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की? वहां उनका कौन इंतजार कर रहा था?' उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका अपने सैटेलाइटों को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि इस घटना में कीव का कोई हाथ नहीं है और आईएस ने हमले को अंजाम दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed