{"_id":"5fac5d1f8ebc3e9c0334162e","slug":"russian-scientists-prepare-ice-flavor-ice-cream-for-diabetic-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायबिटीज के मरीजों के लिए रूस के वैज्ञानिकों ने मीट फ्लेवर वाली आइसक्रीम ‘आइस मीट’ की तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डायबिटीज के मरीजों के लिए रूस के वैज्ञानिकों ने मीट फ्लेवर वाली आइसक्रीम ‘आइस मीट’ की तैयार
Thu, 12 Nov 2020 03:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 12 Nov 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
ice cream- सांकेतिक तस्वीर
रूस के वैज्ञानिकों ने मीट फ्लेवर वाली आइसक्रीम तैयार की है। इसका नाम आइसमीट रखा गया है। इस खास तरह की आइसक्रीम को पहली बार सितंबर 2020 में हुए एक एग्जीबिशन में पेश किया गया। इसकी विशेष बात यह है कि डायबिटीज के मरीज भी इसका आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
इस खास तरह वाली आइसक्रीम को रूस के मिन्स्क इंस्टीट्यूट फॉर मीट और डेयरी ने तैयार किया है। इसे तैयार करने वाली टीम की सदस्य इरिना काल्टोविच के मुताबिक, मीट आइसक्रीम काफी अलग और रिफ्रेशिंग है। यह हेल्दी फूड है जो लाइट स्नैक्स के तौर पर लिया जा सकता है। टीम का दावा है कि आइसमीट में प्रोटीन और फैट दोनों हैं। इसमें किसी तरह का आर्टिफिशियल शुगर नहीं डाला गया है।
विज्ञापन