फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Vladimir Putin signs law introducing jail terms for fake news on army

रूस : फेसबुक और ट्विटर पर प्रतिबंध लगाया, सेना पर 'फर्जी खबर' लिखी तो जाना पड़ेगा जेल, कानून पर पुतिन ने किए हस्ताक्षर

Sat, 05 Mar 2022 01:56 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Mar 2022 01:56 AM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सेना पर 'फर्जी खबर' के लिए जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin signs law introducing jail terms for fake news on army
Vladimir Putin - फोटो : twitter

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन पर चारों तरफ से आक्रमण कर रही है। लगातार दागी जा रही मिसाइलों से यूक्रेन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। इस बीच सोशल मीडिया के द्वारा फैल रही फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सेना पर 'फर्जी खबर' के लिए जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

विज्ञापन


रूस ने फेसबुक पर लगा दिया प्रतिबंध
द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने प्रतिबंध के कारण के रूप में फेसबुक के 'रूसी राज्य मीडिया समूहों के खिलाफ भेदभाव' का हवाला दिया।
विज्ञापन


फेसबुक ने कहा- विश्वसनीय जानकारी से लोगों को दूर करता है रूस 
फेसबुक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कंपनी ने कहा है कि रूस विश्वसनीय जानकारी ब्लॉक करके इससे लाखों लोगों को दूर कर देता है।

रूस ने ट्विटर पर भी लगाया प्रतिबंध
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच पुतिन सोशल मीडिया पर भी लगाम लगा रहे हैं। फेसबुक पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब रूस ने ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट रोकेगा रूस में नए उत्पादों की बिक्री
माइक्रोसॉफ्ट रूस में अपने कंपनी उत्पादों और सेवाओं की सभी नई बिक्री को निलंबित करेगा। इससे पहले एपल अपने सभी उत्पादों को रूस में बैन कर चुका है।

इस हफ्ते के अंत में रूस के साथ तीसरे दौर की वार्ता की योजना बना रहा है यूक्रेन

यूक्रेन इस हफ्ते के अंत में रूस के आक्रमण से शुरू हुई लड़ाई को समाप्त करने की कोशिश करने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ तीसरे दौर की वार्ता आयोजित करने की योजना बना रहा है। कीव के वार्ताकारों में से एक ने कहा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed