फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Vladimir Putin said we take Trump comments on ending Ukraine war seriously

Russia: 'मैं यूक्रेन युद्ध समाप्त कर सकता हूं', ट्रंप की टिप्पणी पर पुतिन बोले- हम इसे गंभीरता से लेते हैं

Fri, 05 Jul 2024 02:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 02:40 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ राष्ट्रपति पद की बहस की, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर वह निर्वाचित होते हैं, तो जनवरी 2025 में पदभार संभालने से पहले संघर्ष को सुलझा लेंगे।
 

विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin said we take Trump comments on ending Ukraine war seriously
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों को गंभीरता से लिया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सकते हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि ट्रंप कह रहे हैं कि वह यूक्रेन में युद्ध रोकना चाहते हैं, हम उनकी इस टिप्पणी को काफी गंभीरता से लेते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ राष्ट्रपति पद की बहस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर वह निर्वाचित होते हैं, तो जनवरी 2025 में पदभार संभालने से पहले संघर्ष को सुलझा लेंगे। ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद रूसी राष्ट्रपति ने अस्ताना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान पुतिन ने कहा कि वह लड़ाई को समाप्त करने के लिए ट्रंप के विशिष्ट प्रस्तावों से परिचित नहीं थे। निश्चित तौर पर यह मुख्य सवाल है, लेकिन मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि ट्रंप इसे ईमानदारी से कहते हैं और हम इसका समर्थन करते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने युद्ध समाप्त करने के लिए हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहने का दावा किया है। पिछले महीने उन्होंने यूक्रेन से युद्धविराम की पूर्व शर्त के रूप में प्रभावी ढंग से आत्मसमर्पण करने की मांग की थी। पुतिल ने आह्वान किया था कि यदि यूक्रेन चाहता है कि रूस आक्रमण करना बंद कर दे तो वह देश के दक्षिण और पूर्व से अपने सैनिकों को हटा ले। वर्तमान में रूसी बलों के कब्जे वाले क्षेत्र को खाली कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने अस्थायी युद्धविराम के विचार को बार-बार खारिज कर दिया है। कीव चाहता है कि रूसी सेनाएं देश से पूरी तरह से बाहर निकल जाएं, जिसमें क्रीमिया प्रायद्वीप भी शामिल है, जिस पर मॉस्को ने किसी समझौते के तहत 2014 में कब्जा कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed