फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Vladimir Putin s claim is false: Know the true facts, Ukraine is historically not a part of Russia

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का दावा झूठा : जानिये सही तथ्य, यूक्रेन ऐतिहासिक रूप से रूस का हिस्सा नहीं

Wed, 23 Feb 2022 06:14 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 23 Feb 2022 06:14 AM IST
विज्ञापन
सार
रूस के निवासी यूक्रेन को 'छोटे भाई' के तौर पर देखते हैं, और वैसे व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। यूक्रेन की राष्ट्र के रूप में पहचान जार के समय में भी थी और रूस के लोगों को इससे दिक्कत रही है। पुतिन ने भी यूक्रेन को अलग पहचान देने का दोष सोवियत संघ के पहले शासक व्लादिमीर लेनिन पर मढ़ा था। 
loader
Russian President Vladimir Putin s claim is false: Know the true facts, Ukraine is historically not a part of Russia
रूस-यूक्रेन विवाद - फोटो : Pixabay

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के अलग अस्तित्व को नकारते हुए उसे अपने देश का ही हिस्सा बताया है, लेकिन ऐतिहासिक तथ्य उनके इस दावे को सही नहीं ठहराते। यूक्रेन और रूस की जड़ें उन्हें पहले स्लोविक राज्य तक भले ही लेकर जाती हैं, लेकिन एक हजार साल के इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि रूस और यूक्रेन में सरहद, समाज और धर्म साफ तौर पर भिन्न रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव मॉस्को से सैकड़ों साल पहले अस्तित्व में आ चुकी थी।



पूर्वी-पश्चिमी हिस्सों पर अलग-अलग प्रभाव
यूक्रेन के कई हिस्से शताब्दियों तक रूस का हिस्सा रहे हैं, लेकिन पश्चिम के कई भाग एस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य, पोलैंड और लिथुआनिया के प्रभाव में रहे हैं। राजनीतिक जोखिम सलाहकार क्लिफ क्यूपकेन कहते हैं कि पुतिन का यूक्रेन को ऐतिहासिक रूप से रूस में सम्मिलित होना बताना बिल्कुल सही नहीं है।


कीव से ही जन्मी रूस की संस्कृति
यूक्रेन की राजधानी कीव को रूस भी अपनी आधुनिक संस्कृति, धर्म और भाषा का जनक मानता है। रूस और यूक्रेन के इतिहास और संस्कृति धीरे-धीरे आपस में जुड़ते गए। 

जार के शासन के दौश्रान भी थी यूक्रेन की अलग पहचान
रूस के निवासी यूक्रेन को 'छोटे भाई' के तौर पर देखते हैं, और वैसे व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। यूक्रेन की राष्ट्र के रूप में पहचान जार के समय में भी थी और रूस के लोगों को इससे दिक्कत रही है। पुतिन ने भी यूक्रेन को अलग पहचान देने का दोष सोवियत संघ के पहले शासक व्लादिमीर लेनिन पर मढ़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed