फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Vladimir Putin orders authorities to begin mass vaccinations against COVID-19 from next week 

रूस में अगले हफ्ते से सभी को लगेगा कोरोना का टीका, राष्ट्रपति पुतिन ने दिए आदेश

Wed, 02 Dec 2020 09:18 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 02 Dec 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin orders authorities to begin mass vaccinations against COVID-19 from next week 
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Social media

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अधिकारियों को अगले हफ्ते से बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


20 लाख से ज्यादा खुराक तैयार
पुतिन ने कहा कि स्पूतनिक वी वैक्सीन की 20 लाख से ज्यादा खुराक तैयार कर ली गई हैं। उन्होंने आज अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले हफ्ते से टीकाकरण संबंधी सारी तैयारियां पूरी कर लें।
विज्ञापन


रूस ने 11 अगस्त को ही टीका तैयार कर लेने का किया था एलान
बता दें कि रूस ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण का एलान ऐसे वक्त किया है, जब फाइजर, मॉडर्ना समेत कई कंपनियां अपने टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी हासिल करने में तेजी से जुटी हैं। गौरतलब है कि रूस ने दुनिया में सबसे पहले 11 अगस्त को ही कोरोना का टीका स्पूतनिक वी तैयार कर लेने का एलान किया था। पुतिन ने तब कहा था कि शुरुआती दौर में जोखिम वाली सेवाओं में लगे लोगों को यह टीका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25345 नए मामले, 589 लोगों की मौत
वर्लोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक, रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,345 नए मामले सामने आए हैं और 589 लोगों की मौत हो गई है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2,347,401 हो गई है, जिसमें 1,830,349 लोग ठीक हो चुके हैं,  41053 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 475,999 है। 
 

Russian President Vladimir Putin orders authorities to begin mass vaccinations against COVID-19 from next week in Russia: Reuters

(file pic) pic.twitter.com/z6qFKoNx5S

— ANI (@ANI) December 2, 2020

वहीं, ब्रिटेन, दवा कंपनी फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीके को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है। इससे घातक कोरोना वायरस को काबू करने के लिए व्यापक पैमाने पर टीकाकरण की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ब्रिटेन की दवा और स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने बताया कि यह टीका उपयोग में लाने के लिए सुरक्षित है। दावा किया गया था कि यह टीका कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 95 प्रतिशत तक असरदार रहा है।

प्रसिद्ध और प्रमुख अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने साथ मिलकर इस टीके को विकसित किया है। कंपनी ने हाल में दावा किया था कि परीक्षण के दौरान उसका टीका सभी उम्र, नस्ल के लोगों पर कारगर रहा। ब्रिटेन को 2021 के अंत तक दवा की चार करोड़ खुराक मिलने की संभावना है। इतनी खुराक से देश की एक तिहाई आबादी का टीकाकरण हो सकता है। खुराक का अधिकतर हिस्सा अगले साल की पहली छमाही में मिलने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed