{"_id":"61fdcc0b5b9dd331267edf9b","slug":"russian-president-vladimir-putin-called-taiwan-a-chinese-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine Tensions: यूक्रेन पर रूस को चीन का साथ, पुतिन भी बोले- ताइवान चीनी प्रांत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine Tensions: यूक्रेन पर रूस को चीन का साथ, पुतिन भी बोले- ताइवान चीनी प्रांत
Sat, 05 Feb 2022 06:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग/पेरिस
एजेंसी, बीजिंग/पेरिस
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Feb 2022 06:29 AM IST
सार
पुतिन के सलाहकार उशाकोव ने बताया, रूसी राष्ट्रपति ने ताइवान को चीन का हिस्सा माना। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका से मॉस्को की सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से लेने को कहा।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन संकट को लेकर चीन ने रूस के सुर के में सुर मिलाते हुए अमेरिका से कहा है कि मसले का शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए अमेरिका को नाटो का पूर्वी यूरोप में विस्तार रोकने का वादा करना होगा। बदले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी ताइवान पर चीन के हक को स्वीकार किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन के लिए बीजिंग पहुंचे। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पुतिन की मुलाकात के बाद जारी संयुक्त बयान में इस मसले के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर गया। पुतिन के सलाहकार उशाकोव ने बताया, रूसी राष्ट्रपति ने ताइवान को चीन का हिस्सा माना।
विज्ञापन
रूस ताइवान की स्वतंत्रता का विरोध करता है। वहीं, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका से मॉस्को की सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से लेने को कहा। चीन की विदेश नीति में यह बड़ा बदलाव है। रक्षा मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि चीन रूस के खिलाफ अमेरिकी प्रतिक्रिया के हिसाब से ताइवान पर अपनी रणनीति तय कर सकता है।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन जाएंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति
यूक्रेन संकट पर मध्यस्थता के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले सप्ताह रूस और यूक्रेन के दौरे पर जाएंगे। फ्रांस नाटो का अहम सदस्य है। वह बातचीत से मसले को हल करने पर जो दे रहा है। रूस यात्रा से पहले मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी बात की।
बाइडन से बात करेंगे जर्मन चांसलर
यूक्रेन संकट को लेकर जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात करने अगले सप्ताह वाशिंगटन जाएंगे। जर्मन अधिकारियों के मुताबिक, रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले की सूरत में रूस पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बात जारी है।
रूस ने हमले की साजिश को नकारा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार यूक्रेन पर हमले की साजिश के आरोप को नकारते हुए कहा कि अमेरिका अर्नगल आरोप लगा रहा है। अमेरिका ने कहा है कि रूस ने एक नकली वीडियो तैयार किया है, जिसमें यूक्रेन के रक्षा बलों को रूस पर हमला करते हुए दिखाया गया। रूस इस वीडियो के बहाने से यूक्रेन पर हमला करने वाला है। दूसरी तरफ, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने रूसी साजिश की जानकारी दी थी। यूक्रेन रूसी खतरे को लेकर सतर्क है।
भारत-अमेरिकी संबंधों पर असर नहीं
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर तनाव का भारत-अमेरिका के संबंधों पर कोई असर नहीं है। यूक्रेन मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मतदान के दौरान भारत की अनुपस्थिति को लेकर प्राइस ने कहा कि इस मसले पर भी भारत से बातचीत हो रही है। भारत अपना रुख तय करने के लिए स्वतंत्र है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत इस मसले पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और बातचीत के जरिये शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है।
अमेरिकी सैनिक पूर्वी यूरोप में तैनात
अमेरिका ने 2,000 सैनिक पूर्वी यूरोप के पोलैंड में तैनात कर दिये हैं। बाइडन ने पूर्वी यूरोप में तीन हजार सैनिक तैनात करने का एलान किया है। फ्रांसीसी सैनिक पहले से ही रोमानिया में तैनात किए जा चुके हैं। रूस पूर्वी यूरोप में नाटो की फौजों की तैनाती का विरोध कर रहा है।