फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Putin will soon send free grain to 6 African countries

Erdogan-Putin talks: रूसी राष्ट्रपति छह अफ्रीकी देशों को जल्द भेजेंगे मुफ्त अनाज, पश्चिमी देशों पर कही ये बात

Tue, 05 Sep 2023 06:34 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोची Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 05 Sep 2023 06:34 AM IST
विज्ञापन
Russian President Putin will soon send free grain to 6 African countries
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोआन से कहा कि रूस काला सागर अनाज समझौते के लिए तैयार है, लेकिन पश्चिमी देशों को रूसी शर्तें माननी होंगी। पुतिन ने कहा, इनमें यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर विचार न करना भी शामिल है। उन्होंने कहा, जब तक पश्चिमी देश उसकी शर्तें नहीं मानते, वह अनाज सौदा नहीं करेंगे। अर्दोआन से वार्ता के बाद पुतिन ने कहा कि रूस 6 अफ्रीकी देशों को मुफ्त अनाज देने के समझौते के बेहद करीब हैं।

विज्ञापन


काला सागर अनाज निर्यात समझौता एक ऐसा सौदा है जो यूक्रेन का अनाज विश्व बाजार में लाकर वैश्विक खाद्य संकट घटा सकता है। अर्दोआन की कोशिश है कि वह रूसी राष्ट्रपति को समझौते के पटरी पर लौटाकर इस संकट को खत्म करने में मदद करें। रूस ने संयुक्त राष्ट्र और तुर्किये की मध्यस्थता के एक साल बाद जुलाई में यह सौदा छोड़ दिया था। 
विज्ञापन


सोची के काला सागर रिसॉर्ट में पुतिन ने अर्दोआन से कहा, उन्हें उम्मीद है कि वे तुर्किये में प्राकृतिक गैस हब और अनाज समझौते पर चर्चा करेंगे। पुतिन ने कहा, मुझे पता है कि आप अनाज सौदे का मुद्दा उठाएंगें। हम वार्ता के लिए तैयार हैं। अर्दोआन ने कहा कि दुनिया अनाज गलियारे के मुद्दे पर खबर का इंतजार कर रही है। रूस की मुख्य मांगों में से एक रूसी कृषि बैंक को स्विफ्ट अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली से फिर से जोड़ना है, जिस पर पश्चिमी देशों को एतराज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध के बीच यूक्रेनी रक्षा मंत्री का इस्तीफा
कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा युद्धग्रस्त देश के रक्षा मंत्री को बदलने के फैसले के बाद सोमवार को ओलेक्सी रेजनिकोव ने पद से इस्तीफा दे दिया।
nजेलेंस्की ने रेजनिकोव के स्थान पर क्रीमिया के तातार रुस्तम उमेरोव को नए रक्षा मंत्री के बतौर प्रस्तावित किया है। रेजनिकतोव के मंत्रालय को भोजन और कपड़ों की खरीद पर युद्धकालीन घोटालों का सामना करना पड़ा है। 

वार्ता से पहले अनाज निर्यातक बंदरगाह पर हमले
मॉस्को। तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोआन व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्ता से कुछ घंटे पूर्व, रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े अनाज निर्यातक बंदरगाह ‘इजमेल’ पर कई ड्रोन हमले किए। ओडेसा क्षेत्र में डेन्यूब नदी पर यूक्रेन के दो मुख्य अनाज निर्यात टर्मिनलों में से एक इजमेल बंदरगाह के निवासियों से सोमवार की सुबह वायु सेना द्वारा कवर लेने का आग्रह किया गया।

-ओडेसा के गवर्नर ओलेह किपर ने बाद में दावा किया कि हालांकि दक्षिणी क्षेत्र में 17 ड्रोन मार गिराए गए, लेकिन हमले ने बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया।

-उन्होंने टेलीग्राम पर बताया कि दुर्भाग्य से, कुछ हमलों में नुकसान भी हुआ है। इजमेल जिले की कई बस्तियों में, गोदामों और उत्पादन भवनों, कृषि मशीनरी और औद्योगिक उद्यमों के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed