फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Putin The Worlds Most Powerful Sarmat Missile Test News in hindi

रूस का शक्ति प्रदर्शन: मिसाइल परीक्षण पर बोले पुतिन- ये दुनिया में सबसे ताकतवर, परमाणु आधुनिकीकरण की कोशिश तेज

Wed, 13 May 2026 12:28 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, मॉस्को
पीटीआई, मॉस्को Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 13 May 2026 12:28 AM IST
सार

रूस ने सरमत मिसाइल के जरिए अपनी परमाणु सर्वोच्चता का एलान कर दिया है। यूक्रेन युद्ध के अंतिम दौर में होने के पुतिन के दावे के बीच यह घातक परीक्षण पश्चिमी देशों के लिए एक सीधा और गंभीर संदेश है। इस मिसाइल परीक्षण के जरिए पुतिन ने क्या संदेश दिया? खबर में जानिए...
 

विज्ञापन
Russian President Putin The Worlds Most Powerful Sarmat Missile Test News in hindi
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की सामरिक परमाणु शक्ति को और मजबूत करते हुए एक नई इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की है। रूस ने यह शक्ति प्रदर्शन ऐसे समय में किया है, जब पुतिन ने हाल ही में यूक्रेन युद्ध के जल्द समाप्त होने का संकेत दिया था। पुतिन ने कहा कि नई सरमत मिसाइल इस साल के अंत तक युद्धक सेवाओं के लिए तैनात कर दी जाएगी। यह मिसाइल सोवियत काल की पुरानी वोयेवोडा का स्थान लेगी।
विज्ञापन


पश्चिमी देशों की तुलना में चार गुना अधिक ताकत
पुतिन ने इस मिसाइल को दुनिया की सबसे शक्तिशाली मारक क्षमता वाला हथियार बताया है। उन्होंने दावा किया कि सरमत के वारहेड्स की शक्ति किसी भी पश्चिमी मिसाइल की तुलना में चार गुना अधिक है। फरवरी 2022 में यूक्रेन में सेना भेजने के बाद से ही पुतिन लगातार अपनी परमाणु क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परीक्षण यूक्रेन को दी जाने वाली पश्चिमी देशों की मदद को रोकने की एक बड़ी कोशिश है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Russia: सीजफायर खत्म होते ही यूक्रेन में फिर शुरू हुआ रूस का विशेष सैन्य अभियान, क्रेमलिन ने किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भेदने में सक्षम शैतान-II
पश्चिम में शैतान II के नाम से चर्चित इस मिसाइल की रेंज 35,000 किलोमीटर से भी अधिक है। पुतिन के अनुसार, यह उप-कक्षीय उड़ान भरने में सक्षम है। इसकी सटीकता और मारक क्षमता पुरानी मिसाइलों से कहीं बेहतर है। रूस ने दावा किया है कि यह मिसाइल अमेरिका के किसी भी मौजूदा डिफेंस सिस्टम को आसानी से चकमा दे सकती है। यह मिसाइल अवांगार्ड जैसे हाइपरसोनिक मिसाइल को भी ले जाने में सक्षम है, जो ध्वनि की गति से 27 गुना तेज चलते हैं।

परमाणु हथियारों की नई और खतरनाक होड़
रूस और अमेरिका के बीच अंतिम परमाणु हथियार समझौता इस साल फरवरी में समाप्त हो चुका है। ऐसे में दोनों देशों के पास अब परमाणु हथियारों की संख्या पर कोई कानूनी पाबंदी नहीं है। पुतिन ने इसके अलावा पोसीडॉन अंडरवाटर ड्रोन और बुरेवेस्टनिक क्रूज मिसाइल के अंतिम चरण में होने की भी घोषणा की है। पुतिन का कहना है कि यह कदम अमेरिकी मिसाइल शील्ड के जवाब में उठाए गए हैं, ताकि दुनिया में सामरिक शक्ति का संतुलन बना रहे।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed