फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Is Russian President Putin Sick?, big claim in media report

Putin Health: रूसी राष्ट्रपति पुतिन बीमार! बैठक में असहज हुए, कुर्सी जोर से पकड़ी, मीडिया रिपोर्ट में दावा

Fri, 25 Nov 2022 01:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 25 Nov 2022 01:20 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि क्यूबा के नेता मिगुएल डियाज कैनेल वाई बरमूडेज के साथ एक बैठक में पुतिन अचानक असहज हो गए। तभी उन्होंने कुर्सी को कसकर पकड़ लिया। दावा किया गया है कि इस दौरान रूसी राष्ट्रपति के हाथ का रंग बैंगनी हो गया था।  

विज्ञापन
Is Russian President Putin Sick?, big claim in media report
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सेहत को लेकर बड़ा दावा - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तबीयत को लेकर फिर एक बार मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। कहा गया है कि उनकी हालत गंभीर है। हाल ही में क्यूबा के एक नेता के साथ बैठक के दौरान पुतिन को घबराहट हुई और उन्हें जोर से कुर्सी पकड़ते देखा गया। इस दौरान उनके हाथों का रंग बदलने का भी दावा किया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि क्यूबा के नेता मिगुएल डियाज कैनेल वाई बरमूडेज के साथ एक बैठक में पुतिन अचानक असहज हो गए। तभी उन्होंने कुर्सी को कसकर पकड़ लिया। दावा किया गया है कि इस दौरान रूसी राष्ट्रपति के हाथ का रंग बैंगनी हो गया था।  
विज्ञापन


द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार बैठक के दौरान पुतिन का चेहरा पीला और शरीर फूला हुआ नजर आ रहा था। क्यूबा के नेता के साथ चर्चा में वे पूरी तरह असहज दिखे। बैठक में पुतिन लगातार पैर हिला रहे थे। इसे लेकर कहा जा रहा है कि वे किसी गंभीर बीमार के शिकार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इसी माह आई रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि रूसी राष्ट्रपति किसी गंभीर बीमार के शिकार हैं। वे कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और यूक्रेन जंग के बीच उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया है। जंग के तनाव को लेकर उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। इससे पुतिन के चिकित्सक व उनके परिजन चिंतित बताए गए हैं।


यह भी दावा किया गया कि पुतिन को एक घातक बीमारी है, जिसके कारण उनके पाचन तंत्र पर भी असर हो रहा है। वे पिछले कई महीनों से परहेज पर हैं। मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया था कि पुतिन को पेटदर्द, घबराहट, खांसी व पार्किंसंस के लक्षण नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed