फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President putin health Update Seen Holding Down Shaking Leg in interview

Russia: इंटरव्यू के दौरान बार-बार कांप रहे पैरों को हाथों से रोकते दिखे पुतिन, स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज

Fri, 09 Feb 2024 11:56 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मास्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 09 Feb 2024 11:56 PM IST
सार

साक्षात्कार के बाद से पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर संदेह बढ़ गया है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पुतिन कैंसर, हृदय रोग सहित बीमारियों से जूझ रहे होंगे। हालांकि, क्रेमलिन पुतिन के स्वास्थ्य मुद्दे से लगातार इनकार करता है।

विज्ञापन
Russian President putin health Update Seen Holding Down Shaking Leg in interview
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध के बाद पहली बार एक साक्षात्कार में शामिल हुए। वैश्विक मीडिया में पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें लगाई जाती हैं। हालांकि, अमेरिकी टीवी एंकर टकर कार्लसन के साथ साक्षात्कार के दौरान पुतिन का पैर कांपता हुआ दिखाई दिया। पैर को काबू में करने के लिए वह बार-बार हाथ का इस्तेमाल कर रहे थे। पुतिन अपने पैरों पर हाथ रखकर कंपकपी को काबू कर रहे थे। दो घंटे चले इंटरव्यू के दौरान वे कई बार खांस भी रहे थे और गला साफ कर रहे थे। 

विज्ञापन


इसके अलावा, पुतिन साक्षात्कार में यूक्रेन, पश्चिमी देश और ब्रिटेन पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के खिलाफ हमलावर दिखे। उन्होंने रूस विरोधियों की आलोचना की। हालांकि, उन्होंने एलन मस्क की प्रशंसा करते हुए उन्हें दूरदर्शी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पेसकोव ने अफवाहों को बताया फर्जी
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, साक्षात्कार के बाद से पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर संदेह बढ़ गया है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पुतिन कैंसर, हृदय रोग सहित बीमारियों से जूझ रहे होंगे। हालांकि, क्रेमलिन पुतिन के स्वास्थ्य मुद्दे से लगातार इनकार करता है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने स्वास्थ्य अफवाहों को फर्जी करार देते हुए खारिज कर दिया। पेसकोव ने कहा कि पुतिन पूर्णत: स्वस्थ्य हैं। उनकी स्थिति बेहतर है। पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में अफवाह उड़ाने वाले उनकी लोकप्रियता और उपलब्धियों से ईर्ष्या करते हैं। 

यूक्रेन-पश्चिमी देशों पर निशाना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्लसन के साथ बात करते हुए पुतिन ने यूक्रेन को अस्तित्वहीन देश के रूप में खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि अगर यूक्रेन को पश्चिमी देश हथियार देना बंद कर दें तो युद्ध कुछ ही सप्ताह में खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वे वैश्विक संघर्ष से नहीं डरते। उन्होंने एलन मस्क की प्रतिभाशाली और दूरदर्शी बताया। हालांकि, उन्होंने कटपुतली कहकर बोरिस जॉनसन का मजाक उड़ाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed