{"_id":"605cd71a8ebc3ec4be1be1d5","slug":"russian-opposition-leader-navalny-health-condition-deteriorates-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस: जेल में विपक्षी नेता नवलनी की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस: जेल में विपक्षी नेता नवलनी की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ी
Fri, 26 Mar 2021 12:07 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:07 AM IST
सार
वकील ने कहा, नवलनी दाहिने पैर के निचले हिस्से में संवेदनशून्यता महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
एलेक्सी नवलनी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के विपक्षी नेता एलेक्सेई नवलनी के वकील ने बृहस्पतिवार को कहा कि जेल में उनके मुवक्किल की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई है और वह पीठ तथा पैरों में दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
वकील ओल्गा वोल्कोवा ने कहा कि हाल के दिनों में नवलनी की स्वास्थ्य स्थिति काफी खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि वह (नवलनी) पीठ और दाहिने पैर में दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं। वह अपने दाहिने पैर के निचले हिस्से में संवेदनशून्यता महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि नवलनी को बीते साल 20 अगस्त में ‘नर्व एजेंट’ (जहर) दिया गया था, जिसके चलते वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे और उनका जर्मनी में उपचार हुआ था। वह करीब पांच महीने बाद जब बर्लिन से मॉस्को के शेरेमेत्येवो हवाई अड्डे लौटे तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया और उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
नवलनी ने उन्हें जहर देने की घटना के लिए क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति का कार्यालय) को जिम्मेदार ठहराया था। यूरोपीय संघ (ईयू) के ऑनलाइन हुए सम्मेलन के मेजबान चार्ल्स माइकल ने कहा, नेताओं को यह उम्मीद है कि नवलनी की जान लेने की जो कोशिश हुई है उस बारे में रूस तुरंत एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करेगा।