{"_id":"641b4a5406821afebc0f4585","slug":"russian-musician-dima-nova-who-criticised-putin-in-his-songs-dies-after-falling-through-icy-river-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: रूसी संगीतकार दीमा नोवा की मौत, गाने में राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना कर बटोरी थी सुर्खियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: रूसी संगीतकार दीमा नोवा की मौत, गाने में राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना कर बटोरी थी सुर्खियां
Thu, 23 Mar 2023 12:38 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:38 AM IST
सार
पॉपुलर रूसी बैंड 'क्रीम सोडा' (Cream Soda) के संस्थापक नोवा का असली नाम दिमित्री स्विरगुनोव था। 'एक्वा डिस्को' सॉन्ग उनका सबसे लोकप्रिय गीत मना जाता है, जो यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूसी प्रदर्शनकारियों का पसंदीदा गाना बना गया था।
विज्ञापन
Dima Nova
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रूसी संगीतकार दीमा नोवा (Dima Nova) की एक हादसे में मौत हो गई है। पॉप सिंगर नोवा की रविवार को एक नदी पार करते समय बर्फ से गिरने से मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपने भाई और तीन दोस्तों के साथ जमी हुई वोल्गा नदी को पार कर रहे थे, इस दौरान वह बर्फ से गिर गए। उनके दो दोस्तों को बर्फ के नीचे से बचा लिया गया है, जबकि तीसरे की मौत हो गई।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 35 वर्षीय नोवा ने अपने एक गाने में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की आलोचना की थी। वह अपने गानों में व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने बाद सुर्खियों में आए थे। रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भी लोगों ने उनके गानों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
पॉपुलर रूसी बैंड 'क्रीम सोडा' (Cream Soda) के संस्थापक नोवा का असली नाम दिमित्री स्विरगुनोव था। 'एक्वा डिस्को' सॉन्ग उनका सबसे लोकप्रिय गीत माना जाता है, जो यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूसी प्रदर्शनकारियों की की आवाज बन गया था। नोवा ने अपने गाने में पुतिन के आलीशान बंगले की भी आलोचना की थी।
विज्ञापन
म्यूजिक बैंड क्रीम सोडा ने सोमवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने संस्थापक की मौत की पुष्टि की। पोस्ट लिखा है कि रविवार की रात हमारे साथ एक त्रासदी हुई थी। दीमा नोवा दोस्तों के साथ वोल्गा नदी पर चल रहे थे और बर्फ के नीचे गिर गए।
मंगलवार को म्यूजिक बैंड ने नोवा और उनके दोस्त की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, आज सुबह नौ बजे आधिकारिक पुष्टि की गई। दीमा और उनके दोस्त गोशी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बता दें, दीमा नोवा ने ने 2012 में इलिया गदायेव (Ilya Gadayev) के साथ मिलकर क्रीम सोडा शुरू किया था और चार स्टूडियो एलबम जारी किए थे।