फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian missile attacks on Ukraine continue amid prisoner exchange, seven people killed in Kyiv

Russia Ukraine War: रूसी मिसाइल हमलों में कीव में 12 लोगों की मौत, दोनों देशों ने की 303 कैदियों की अदला-बदली

Sun, 25 May 2025 03:11 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: बशु जैन Updated Sun, 25 May 2025 03:11 PM IST
सार

पिछले हफ्ते इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन के बीच हुई बातचीत के बाद पहले चरण में सैकड़ों सैनिकों और नागरिकों की अदला-बदली की गई। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन हमले जारी रखे। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं दोनों देशों ने 303 कैदियों की अदला-बदली की।

विज्ञापन
Russian missile attacks on Ukraine continue amid prisoner exchange, seven people killed in Kyiv
रूस यूक्रेन युद्ध का मंजर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच जहां एक ओर कैदियों की अदला-बदली हो रही है। वहीं दूसरी ओर मॉस्को के लगातार कीव पर हमले जारी हैं। रूस ने रविवार रात को लगातार दूसरी बार यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। अफसरों ने बताया कि हमले में 12 लोगों की मौत हो गई।  कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि रविवार सुबह तीन बजे तक राजधानी में 10 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं रूस और यूक्रेन ने रविवार को 303 कैदियों की अदला-बदली की।
विज्ञापन


यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने कहा कि कीव क्षेत्र में ही चार लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। मेयर ने बताया कि होलोसिव्स्की जिले में एक छात्रावास पर ड्रोन से हमला किया गया और इमारत की एक दीवार में आग लग गई। जबकि द्निप्रोव्स्की जिले में एक निजी घर नष्ट हो गया और शेवचेनकिव्स्की जिले में एक आवासीय इमारत की खिड़कियां तोड़ दी गईं।
विज्ञापन


ड्रोन के मलबे गिरने से घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आग लग गई। आपातकालीन सेवा के अनुसार कीव के पश्चिम में स्थित ज़ाइटॉमिर क्षेत्र में 8, 12 और 17 वर्ष की आयु के तीन बच्चों की मौत हो गई। सेवा ने बताया कि हमलों में बारह लोग घायल हो गए। पश्चिमी यूक्रेन के खमेलनित्सकी क्षेत्र में कम से कम चार लोग मारे गए। दक्षिणी यूक्रेन के मायकोलाइव क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने एक्स पर कहा कि रात भर की नींद हराम करने के बाद यूक्रेन में रविवार की सुबह मुश्किल भरी रही। कई हफ्तो में सबसे बड़ा रूसी हवाई हमला पूरी रात चला। यूक्रेनी आपातकालीन सेवा ने कहा कि रूस ने विभिन्न प्रकार की 69 मिसाइलों और 298 ड्रोन का इस्तेमाल किया। वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में 110 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।

ये भी पढ़ें:  'हथियार बेचने के लिए दुनिया के देशों को लड़वाता है अमेरिका', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ये क्या कह गए?


लगातार दो दिन हुई कैदियों की अदला-बदली
वहीं शुक्रवार और शनिवार को रूस-यूक्रेन ने कैदियों की अदला-बदली की। शनिवार को दोनों पक्षों ने 307 सैनिकों को वापस बुलाया। जबकि एक दिन पहले दोनों पक्षों ने 390 लोगों को रिहा किया था। पिछले हफ्ते इस्तांबुल में हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के पहले चरण में सैकड़ों सैनिकों और नागरिकों की अदला-बदली की गई। यह समझौता तीन साल पुराने युद्ध में युद्ध विराम तक पहुंचने के असफल प्रयासों के बीच सहयोग जैसा था। शुक्रवार से दोनों देशों के बीच शुरू हुई कैदियों की अदला-बदली एक जटिल अदला-बदली का पहला चरण था।

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान से आकर भारतीयों को निशाना बनाएंगे तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत', थरूर की दो टूक

जेलेंस्की बोले- 30 से अधिक शहरों और गांवों पर हुए हमलेजेलेंस्की बोले- 30 से अधिक शहरों और गांवों पर हुए हमले
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी मिसाइलों और ड्रोनों ने यूक्रेन के 30 से अधिक शहरों और गांवों पर हमला किया। उन्होंने पश्चिमी साझेदारों से रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने का आग्रह किया। जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा कि रविवार के लक्ष्यों में कीव, ज़ाइटॉमिर, खमेलनित्सकी, टेरनोपिल, चेर्निहाइव, सुमी, ओडेसा, पोल्टावा, निप्रो, मायकोलाइव, खार्किव और चर्कासी क्षेत्र शामिल थे। ये आम शहरों पर जानबूझकर किए गए हमले थे। आवासीय इमारतों को नष्ट कर दिया गया और उन्हें नुकसान पहुंचाया गया। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी नेतृत्व पर मजबूत दबाव के बिना इस क्रूरता को रोका नहीं जा सकता। प्रतिबंधों से निश्चित रूप से मदद मिलेगी। अब दृढ़ संकल्प मायने रखता है। संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय देशों और दुनिया भर के उन सभी लोगों का दृढ़ संकल्प जो शांति चाहते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed