{"_id":"638eb05190a44738ac78c3ad","slug":"russian-military-airfields-hit-by-explosions-of-ukraine-drones","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: यूक्रेन के ड्रोन हमले से तबाह हुए दो रूसी एयरबेस, पुतिन के तीन सैनिकों की मौत, कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के ड्रोन हमले से तबाह हुए दो रूसी एयरबेस, पुतिन के तीन सैनिकों की मौत, कई घायल
Tue, 06 Dec 2022 08:54 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:54 AM IST
सार
रूस के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले दो एयरबेस पर यूक्रेन के ड्रोन विमान ने सोमवार को हमला कर दिया।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध
- फोटो : Social Media
विस्तार
रूस के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले दो एयरबेस पर यूक्रेन के ड्रोन विमान ने सोमवार को हमला कर दिया। इस हमले में पुतिन के तीन सैनिकों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इन ड्रोन हमलों में रूस के दो Tu-95 परमाणु बॉम्बर भी तबाह हो गए हैं। बता दें कि रूस ने इन बॉम्बर्स को यूक्रेन और ब्रिटेन को डराने के लिए तैनात किया था। वहीं यूक्रेन की तरफ से और हमलों के खतरे को देखते हुए रूसी एयरबेस को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। इससे पहले, सेराटोव में एंगेल्स एयरबेस और रियाज़ान में डायगिलेवो एयरबेस में बड़े विस्फोटों की सूचना मिली थी, लेकिन इसपर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई थी।
विज्ञापन
हमलों के बारे में यूक्रेनी वायुसेना ने बिना नाम लिए किया ट्वीट
वैसे रूसी सेना ने यूक्रेन के हमलों पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन इसकी वायुसेना ने ट्वीट किया "क्या हुआ?" साथ में एक पार्टी करने वाला चेहरा इमोजी और एक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त विमान की तरह दिखने वाली छवियां साझा की गई हैं।
विज्ञापन
हमले के बाद पुतिन खुद गाड़ी चलाते हुए क्रीमिया ब्रिज पर पहुंचे
बता दें कि मॉस्को ने पहले कई बार यूक्रेन पर अपने क्षेत्र पर हमला करने का आरोप लगाया है, लेकिन ये कथित हमले रूस में पिछले हमलों की तुलना में अधिक गहरे हैं। बीबीसी के रूस संपादक, स्टीव रोसेनबर्ग ने कहा है कि रूस में इतनी दूर तक यूक्रेनी हमले क्रेमलिन को शर्मिंदा करेंगे। हमले के बाद पुतिन क्रीमिया ब्रिज के दौरे पर पहुंचे है। पुतिन ने क्रीमिया ब्रिज पर खुद गाड़ी चलाई है। पुतिन के अगले कदम पर अमेरिका और यूक्रेन नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
रूस भी हुआ हमलावर
वहीं यूक्रेनी हमलों के बाद रूस भी हमलावर हो गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात ही रूस की सेना ने ओडेशा, चेरकासी और क्रीवी रिह शहरों समेत देश के अनेक हिस्सों में बमबारी कर दी । ओडेसा में एक स्थानीय जल आपूर्ति कंपनी ने कहा कि एक मिसाइल हमले में पंपिंग स्टेशनों की बिजली कट गई जिससे पूरे शहर में पानी की कमी हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो टिमोशेन्को ने टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘दुश्मन यूक्रेन की सरजमीं पर एक बार फिर मिसाइलों से हमले कर रहा है। देशभर में हवाई हमलों की चेतावनी जारी की गयी है और अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर पनाह लेने को कहा।