फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia hits Kyiv with missile drone attack killing many people injured more than 50 people

Ukraine Conflict: कीव पर फिर बरसी रूस की मिसाइलें, एक मासूम समेत छह की मौत; मलबे में दबे कई लोग

Thu, 31 Jul 2025 12:26 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 12:26 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमला किया। इस हमले में एक छह साल के मासूम समते छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 52 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Russia hits Kyiv with missile drone attack killing many people injured more than 50 people
रूस के हमलों के बाद यूक्रेन में तबाही का मंजर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

20 महीनों से ज्यादा समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बीती रात मिसाइल और ड्रोन से जोरदार हमला किया। इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा 52 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन


वहीं मामले में कीव शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने बताया कि एक 9 मंजिला रिहायशी इमारत का बड़ा हिस्सा मिसाइल लगने से गिर गया। कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं और राहत व बचाव दल मौके पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Washington Crash: तय सीमा से अधिक ऊंचाई पर था सेना का हेलीकॉप्टर, वॉशिंगटन में हुए हादसे पर NTSB का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने जताया दुख
रूस के इस हमले को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर संदेश लिखकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि रूस ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। ये हमला सीधा एक रिहायशी इमारत पर हुआ। लोग मलबे के नीचे हैं। सभी बचाव टीमें मौके पर हैं। वहीं सैन्य अधिकारी त्काचेंको ने बताया कि कीव के 27 इलाकों को निशाना बनाया गया। सबसे ज्यादा नुकसान सोलोमिंसकी और स्वियातोशिन्सकी जिलों में हुआ है।

ये भी पढ़ें:- Gaza: गाजा में भोजन का इंतजार रहे फलस्तीनियों पर गोलीबारी, 48 की मौत; अमेरिकी राजदूत विटकॉफ पहुंचेंगे इस्राइल

अमेरिका ने दी रूस को चेतावनी
इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त तक अगर शांति की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई तो अमेरिका रूस पर कड़े प्रतिबंध और टैरिफ लगाएगा। इसके साथ ही पश्चिमी देशों ने पुतिन पर आरोप लगाया है कि वो जानबूझकर शांति वार्ता को धीमा कर रहे हैं ताकि यूक्रेन के और इलाकों पर कब्जा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed