{"_id":"621fa78ad3ece845a45c83be","slug":"russian-foreign-minister-sergei-lavrov-there-will-be-a-third-world-war-with-nuclear-weapons-there-will-be-a-lot-of-destruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: लावरोव बोले- एटमी हथियारों से होगा तीसरा विश्व युद्ध, तबाही भी बहुत होगी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन संकट: लावरोव बोले- एटमी हथियारों से होगा तीसरा विश्व युद्ध, तबाही भी बहुत होगी
Wed, 02 Mar 2022 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:51 PM IST
सार
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के सातवें दिन बुधवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, हमारे सैनिकों ने यूक्रेन के सुरक्षा सेवा ठिकानों को निशाना बनाया है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव को राकेटों से तहस नहस करने के बाद रूस ने कीव व अन्य दूसरे शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को आगाह किया कि तीसरा विश्वयुद्ध एटमी हथियारों से लड़ा जाएगा और इसमें भारी तबाही होगी। यही कारण है कि एटमी हथियार हासिल करने की यूक्रेन की योजना पर मॉस्को की जवाबी कार्रवाई बहुत जरूरी है। लावरोव ने दावा किया कि रूस यूक्रेन को एटमी हथियार हासिल नहीं करने देगा।
विज्ञापन
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के सातवें दिन बुधवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, हमारे सैनिकों ने यूक्रेन के सुरक्षा सेवा ठिकानों को निशाना बनाया है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव को राकेटों से तहस नहस करने के बाद रूस ने कीव व अन्य दूसरे शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री लावरोव ने कहा, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के नेतृत्व में एटमी हथियार हासिल करने की योजना मूल रूप से पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा होगी। इसका जवाब देना जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी इस खतरे को बखूबी समझते हैं। वह एक अनुभवी व्यक्ति हैं और पहले ही कह चुके हैं कि युद्ध प्रतिबंधों का एकमात्र विकल्प हैं। लावरोव की यह टिप्पणी रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों के लिए एक चेतावनी थी।
विज्ञापन
लावरोव ने कहा, रूस प्रतिबंधों को लेकर तैयार था लेकिन उसे उम्मीद नहीं थी कि पश्चिमी देश उसके खिलाड़ियों, पत्रकारों और सांस्कृतिक हस्तियों पर प्रतिबंध लगाएंगे। रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों के साथ तनाव बढ़ता देख अपनी एटमी बलों को हाई अलर्ट पर कर दिया है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने खारकीव में रूसी गोलाबारी को जंगी अपराध घोषित कर दिया।
यूक्रेन से बातचीत जारी रहेगी
लावरोव ने साथ ही कहा, यूक्रेन के साथ बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा। शांति के लिए दोनों देशों के बीच सोमवार को हुई पहले दौर की बैठक हालांकि बेनतीजा रही। इसके बाद दोनों पक्ष एक बार फिर सुलह की राह तलाशने के लिए साथ बैठने को तैयार हुए हैं।
खारकीव में भारतीय छात्र की मौत की जांच कराएगा रूस
रूसी राजदूत डेनिस अलिपोव ने बुधवार को कहा, रूस खारकीव में 22 वर्षीय भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत की जांच कराएगा। खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले नवीन की खारकीव पर भारी गोलाबारी के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने को कहा है। अलिपोव ने कहा, हम नवीन के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। रूस भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने में हर संभव मदद करेगा। साथ ही नवीन की मौत की पूरी जांच कराई जाएगी।