फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian FM targets Ukraine supporters, says- it is foolish to think of winning the war with nuclear power

UNGA: यूक्रेन समर्थकों पर रूसी विदेश मंत्री का निशाना, कहा- परमाणु शक्ति से लड़ाई जीतने की सोचना मूर्खता

Sat, 28 Sep 2024 11:30 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: बशु जैन Updated Sat, 28 Sep 2024 11:30 PM IST
सार

रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार युद्ध समाप्त करने के लिए शांति योजना का एलान किया था।

विज्ञापन
Russian FM targets Ukraine supporters, says- it is foolish to think of winning the war with nuclear power
रूसी विदेश मंत्री लावरोव (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन का समर्थन कर रहे देशों पर निशाना साधा। लावरोव ने कहा कि यूक्रेन के शांति प्रस्ताव को लेकर परमाणु शक्ति से लड़ाई जीतने के बारे में सोचना मूर्खतापूर्ण है। उन्होंने कहा कि रूस एक परमाणु शक्ति है। उसके साथ जीतने के लिए लड़ने का विचार करना मूर्खता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पश्चिमी समर्थकों का यह कहना कि शांति वार्ता के अलावा कोई विकल्प नहीं है, यह भी गलत है। 1940 के दशक में सोवियत संघ को नष्ट करने की पश्चिम सहयोगियों की योजनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने पश्चिम पर यूक्रेन में रूस की रणनीतिक हार का प्रयास करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


लावरोव ने कहा कि एंग्लो सैक्सन रणनीतिकार अपने विचारों को छिपा नहीं रहे। वे कीव शासन का उपयोग करके रूस को हराने की उम्मीद में हैं। लेकिन इसके साथ ही वह यूरोप को आत्मघाती हमले में झोंकने के तैयार कर रहे हैं। लावरोव ने इस्राइली हमलों को लेकर भी चिंता जताई। कहा कि अब राजनीतिक हत्याएं आम हो गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार युद्ध समाप्त करने के लिए शांति योजना का एलान किया था। जबकि मॉस्को ने इसे अस्वीकार कर दिया। वहीं भारत और अमेरिका शांति वार्ता का समर्थन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed