फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian fighter jets collide mid-air over Sea of Japan; crews eject

प्रशिक्षण के दौरान सी ऑफ जापान के ऊपर रूस के दो विमानों में भिड़ंत, पायलट कूदे

Fri, 18 Jan 2019 04:29 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, मॉस्को 
भाषा, मॉस्को  Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 18 Jan 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Russian fighter jets collide mid-air over Sea of Japan; crews eject
रूसी फाइटर जेट - फोटो : Youtube

सी ऑफ जापान के ऊपर रूस के दो विमानों में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना से पहले ही पायलट और उसके साथी विमान से कूद चुके थे। इनमें से एक पायलट को समुद्र में हवा वाली नाव में देखा गया। सेना ने बताया कि इन लड़ाकू विमानों में मिसाइल नहीं थी। 

विज्ञापन


रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश के सुदूर पूर्वी हिस्से में दो सु-34 विमान प्रशिक्षण उड़ान पर थे, उसी दौरान सी ऑफ जापान के तट से करीब 35 किलोमीटर दूर आसमान में उनकी टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


दोनों ही विमान के चालक दल के सदस्य दुर्घटना से पहले विमान से बाहर निकल गए थे। इनमें से एक पायलट को समुद्र में हवा वाली नाव में देखा गया क्योंकि वह आपातकालीन लाइट दिखा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस की सेना ने बताया कि तेज हवा चलने की वजह से बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है और वह पायलट तक शीघ्र ही पहुंच जाएंगे। अभी तक अन्य पायलटों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है और न ही दुर्घटना का शिकार हुए विमान की ही जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed