{"_id":"62fe5e0d16e26b55434cea74","slug":"russian-deputy-pm-denis-manturov-met-with-nsa-ajit-doval","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Russia: रूस के डिप्टी पीएम ने की एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India Russia: रूस के डिप्टी पीएम ने की एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Thu, 18 Aug 2022 09:13 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 18 Aug 2022 09:13 PM IST
सार
डेनिस मंटुरोव ने कहा, मुझे लगता है कि द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए अंतर सरकारी आयोग के तंत्र का अधिकतम उपयोग करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Ajit Doval (file photo)
- फोटो : ANI
विस्तार
रूस के डिप्टी पीएम और उद्योग एवं व्यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव ने आज भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। रूसी सरकार ने जानकारी दी कि उन्होंने व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग के लिए अंतर-सरकारी रूसी-भारतीय आयोग के रूसी हिस्से के अध्यक्ष के रूप में बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रूसी सरकार ने बताया कि दोनों ने व्यापार और आर्थिक संबंधों के विकास और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग से संबंधित मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें बाहरी अंतरिक्ष का शांतिपूर्ण उपयोग शामिल है। डेनिस मंटुरोव ने कहा, मुझे लगता है कि द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए अंतर सरकारी आयोग के तंत्र का अधिकतम उपयोग करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर भारत को बधाई भी दी।
विज्ञापन