फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian delegation arrives in Turkey for peace talks with Ukraine

Russia-Ukraine Talk: तुर्किये पहुंचा रूसी दल, राष्ट्रपति पुतिन शामिल नहीं; यूक्रेन के साथ शांति वार्ता पर नजर

Fri, 16 May 2025 06:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 16 May 2025 06:03 AM IST
सार

यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए रूसी प्रतिनिधिमंडल तुर्किये पहुंच गया है। हालांकि, इस दल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं थे। इसके अलावा, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नेतृत्व में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल और अन्य वरिष्ठ सरकारी हस्तियां यहां पहुंचीं। पुतिन के न आने पर पश्चिमी राजनयिकों ने कहा कि रूस इस शांति वार्ता पर गंभीर नहीं है।
 

विज्ञापन
Russian delegation arrives in Turkey for peace talks with Ukraine
तुर्किये पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

विस्तार

यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए एक निम्न-स्तरीय रूसी प्रतिनिधिमंडल तुर्किये के शहर इस्तांबुल पहुंच गया है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ से बुधवार को जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं हैं। जबकि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नेतृत्व में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल और अन्य वरिष्ठ सरकारी हस्तियां यहां पहुंचीं। पुतिन के यहां न पहुंचने की पश्चिमी राजनयिकों ने यह कहकर आलोचना की कि रूस इस शांति वार्ता पर गंभीर नहीं है।

विज्ञापन


रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोव ने कहा, प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता को लेकर गंभीर है और पुतिन का पक्ष रखेगा। उधर, क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की रूसी दल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें तीन अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। पुतिन ने वार्ता के लिए चार निचले स्तर के अधिकारियों को विशेषज्ञ के रूप में भी नियुक्त किया है। सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पुतिन को तुर्किये में व्यक्तिगत रूप से मिलने की चुनौती दी थी। जेलेंस्की ने कहा है कि वह अंकारा पहुंचकर तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोऑन से मिलेंगे और पुतिन का इंतजार करेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइल पोडोल्याक ने कहा, जेलेंस्की सिर्फ पुतिन से ही मिलेंगे। वह बोले, अब आगे की कार्ययोजना जेलेंस्की के अर्दोऑन से मिलने पर स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-Iran Nuclear Deal: 'ईरान परमाणु समझौते की शर्तों पर कुछ हद तक सहमत', ट्रंप ने कहा- उसके पास दो ही विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


अवसर की खिड़की खुली : तुर्किये
तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान ने अंकारा में अलग से आयोजित नाटो बैठक के दौरान कहा, अब तीन साल बाद आखिरकार अवसर की एक खिड़की खुल गई है। उन्होंने वार्ता को बेहतर कदम बताया।


ट्रंप ने नहीं दी वार्ता में पुतिन के न आने को तवज्जो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस बात से हैरान नहीं हैं कि इस हफ्ते तुर्किये में यूक्रेन के साथ होने वाली शांति वार्ता में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं शामिल होंगे। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर तवज्जो भी नहीं दी। वह बोले, ‘मुझे नहीं लगता कि पुतिन के लिए वहां जाना संभव है, अगर मैं वहां नहीं हूं’। हालांकि, ट्रंप ने कहा, विदेश मंत्री मार्को रुबियो नाटो समकक्षों के साथ बैठकों के लिए पहले से ही देश में हैं।

ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान आर्मी की बगावत: 'हम पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे; ऐसा इतिहास रचने जा रहे जिसे पूरी दुनिया देखेगी'

रक्षा व्यय बढ़ाने की अमेरिकी मांग पर विचार कर रहा नाटो
नाटो विदेश मंत्रियों ने अमेरिका की इस मांग पर चर्चा की कि अगले सात वर्षों में रक्षा व्यय को सकल घरेलू उत्पाद के पांच प्रतिशत तक बढ़ाया जाए, क्योंकि अमेरिका यूरोप के बाहर सुरक्षा चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। तुर्किये के अंताल्या में आयोजित वार्ता में नाटो महासचिव मार्क रूटे ने कहा, रूस और आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए अधिक निवेश और सैन्य उपकरणों की जरूरत है। साथ ही चीन से भी निपटना जरूरी है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed