फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Balochistan Army Updates We will destroy Pakistan we are going to create history whole world will see

बलूचिस्तान आर्मी की बगावत: 'हम पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे; ऐसा इतिहास रचने जा रहे जिसे पूरी दुनिया देखेगी'

Thu, 15 May 2025 11:37 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 15 May 2025 11:37 PM IST
सार

बलूचिस्तान और पाकिस्तान का टकराव लगातार सुर्खियों में है। एक दिन पहले बलूचिस्तान नेता ने आजादी का एलान किया, अब बलूचिस्तान की सेना ने एक्स हैंडल पर पाकिस्तान को खत्म करने की बात कही है।

विज्ञापन
Balochistan Army Updates We will destroy Pakistan we are going to create history whole world will see
बलूचिस्तान ने दिखाए बगावती तेवर (प्रतीकात्मक) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विद्रोह की चिंगारी के संकेत मिल रहे हैं। बलूचिस्तान की सेना ने कहा, 'हम एक ऐसा इतिहास रचने जा रहे हैं जिसे पूरी दुनिया देखेगी। हम पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे।' बलूचिस्तान आर्मी का यह बयान इस मायने में अहम है क्योंकि एक दिन पहले एक कद्दावर बलूच नेता ने आजादी का आह्वान किया था।बलोच नेता मीर यार बलोच ने बुधवार को दावा किया कि बलूचिस्तान कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं था। उन्होंने पाकिस्तान सरकार की ओर से दशकों तक की गई हवाई बमबारी, जबरन गायब किए जाने और नरसंहार का हवाला दिया।
विज्ञापन


 

Balochistan Army Updates We will destroy Pakistan we are going to create history whole world will see
बलूच नेता मीर यार बलोच - फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी
बलोच नेता ने किया आजादी का एलान
मीर यार ने भारतीय मीडिया से अनुरोध किया कि वे बलोचों को पाकिस्तान के अपने लोग के रूप में संदर्भित न करें। बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के बारे में पूछे जाने पर एक साक्षात्कार को याद करते हुए।उन्होंने कहा, हमने 11 अगस्त, 1947 को ही अपनी आजादी की घोषणा कर दी थी, जब अंग्रेज बलूचिस्तान और उपमहाद्वीप छोड़ रहे थे।

ये भी पढ़ें- Balochistan: 'बलूचिस्तान नहीं है पाकिस्तान', बलूच नेता ने किया आजादी का एलान, भारत और विश्वभर से मांगा समर्थन

हम पाकिस्तानी नहीं...
मीर यार ने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रिय भारतीय देशभक्त मीडिया, यूट्यूब के साथियों, भारत की रक्षा के लिए लड़ने वाले बुद्धिजीवियों को सुझाव दिया जाता है कि वे बलोचों को पाकिस्तान के अपने लोग के रूप में संदर्भित न करें। हम पाकिस्तानी नहीं हैं, हम बलूचिस्तानी हैं। पाकिस्तान के अपने लोग पंजाबी हैं, जिन्होंने कभी हवाई बमबारी, जबरन गायब किए जाने और नरसंहार का सामना नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी अकेले नहीं, आपके साथ छह करोड़ बलोच देशभक्तों का समर्थन
मीर ने दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में पैदा हुए तनाव के बीच, बलूचिस्तान और उसके लोगों ने भारत के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने कहा बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य के लोग भारत के लोगों को अपना पूरा समर्थन देते हैं। चीन पाकिस्तान की मदद कर रहा है, लेकिन बलूचिस्तान और उसके लोग भारत की सरकार के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकेले नहीं हैं, आपके पास 6 करोड़ बलोच देशभक्तों का समर्थन है।

विज्ञापन

भारत के लोगों का जताया आभार
मीर यार ने भारत और यहां के लोगों का भी आभार जताया है। मीर ने कहा, बलूचिस्तान के लोगों को बिना शर्त नैतिक समर्थन देने के लिए मैं भारत के लोगों का शुक्रगुजार हूं। बलूचिस्तान का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, आपके योगदान का जिक्र स्वर्णिम अच्छरों में होगा। भारत की शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed