फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian defence Ministry blamed the use of mobile phones by its soldiers for a missile attack in Ukraine

Russia-Ukraine War: रूस ने घातक मिसाइल हमले के लिए अपने सैनिकों के मोबाइल फोन इस्तेमाल को ठहराया जिम्मेदार

Thu, 05 Jan 2023 02:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 02:24 AM IST
सार

मंत्रालय के अनुसार, इस घातक हमले में उसके 89 सैनिक मारे गए। इससे पहले मॉस्को ने कहा था कि सप्ताहांत हमले में उसके 63 सैनिक मारे गए।

विज्ञापन
Russian defence Ministry blamed the use of mobile phones by its soldiers for a missile attack in Ukraine
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

विस्तार

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यूक्रेन के मिसाइल हमले के लिए अपने सैनिकों के मोबाइल फोन इस्तेमाल को जिम्मेदार ठहराया।  मंत्रालय के अनुसार, इस घातक हमले में उसके 89 सैनिक मारे गए। इससे पहले मॉस्को ने कहा था कि सप्ताहांत हमले में उसके 63 सैनिक मारे गए। मंत्रालय की प्रतिक्रिया कुछ रूसी टिप्पणीकारों में बढ़ते गुस्से के बीच आई है जिन्होंने यूक्रेन में आधे-अधूरे अभियान की बात कह कर मुखर रुख अपनाया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ज्यादातर आक्रोश रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बजाय सैन्य कमांडरों को लेकर था। हाल के महीनों में प्रमुख युद्ध क्षेत्रों से पीछे हटने के बाद यह हमला रूस के लिए एक और झटका था। हालांकि, पुतिन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चार यूक्रेनी मिसाइलों ने पूर्वी यूक्रेन में रूस के कब्जे वाली क्षेत्रीय राजधानी दोनेत्स्क के जुड़वा शहर मकीवका में एक अस्थाई रूसी बैरक को निशाना बनाया। मंत्रालय ने कहा, हालांकि एक आधिकारिक जांच शुरू की गई है, हमले का मुख्य कारण सैनिकों की ओर से मोबाइल फोन का अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करना था। इसकी वजह से दुश्मन को मिसाइल हमले के लिए सैनिकों के स्थान की जानकारी हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed