फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian court rejects lawsuit by Nalvany's mother alleging improper care in prison

Russia: नवलनी की मां को अदालत से झटका, जेल में बेटे की अनुचित देखभाल का आरोप वाला मुकदमा खारिज

Fri, 22 Mar 2024 07:48 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 22 Mar 2024 07:48 AM IST
सार

एलेक्स नवलनी के फाउंडेशन फॉर फाइटिंग करप्शन के पूर्व निदेशक इवान झदानोव ने गुरुवार को कहा कि लेबितनांगी की अदालत ने यह कहते हुए मुकदमा खारिज कर दिया कि केवल नवलनी ही इस बारे में शिकायत कर सकते थे।

विज्ञापन
Russian court rejects lawsuit by Nalvany's mother alleging improper care in prison
एलेक्सी नवलनी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में संदिग्ध तरीके से हुई मौत को लेकर हंगामा जारी है। उनका परिवार लगातार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार ठहरा रहा है। इस बीच, नवलनी की मां ल्यूडमिला नवलनया को झटका लगा है। मॉस्को की एक अदालत ने नवलनया की उस मुकदमे को खारिज कर दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि नेता को आर्कटिक दंड कॉलोनी में सही से चिकित्सा देखभाल नहीं मिली, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


केवल नवलनी ही कर सकते हैं मुकदमा- अदालत
नवलनी के ‘फाउंडेशन फॉर फाइटिंग करप्शन’ के पूर्व निदेशक इवान झदानोव ने गुरुवार को कहा कि लेबितनांगी की अदालत ने यह कहते हुए मुकदमा खारिज कर दिया कि केवल नवलनी ही इस बारे में शिकायत कर सकते थे। झदानोव ने कहा कि एलेक्सी नवलनी ने जेल में चिकित्सा देखभाल के खिलाफ कई बार मामले दायर किए थे। अब जब वह मारे गए, तो उनके परिवार की भी नहीं सुनी जा रही है।  
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हत्या करने का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, नवलनी के परिवार और समर्थकों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है, हालांकि क्रेमलिन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। नवलनी की विधवा यूलिया नवलनया ने गुरुवार को कहा कि अदालत ने मुकदमा इसलिए खारिज कर दिया क्योंकि सुनवाई होती तो मौत की परिस्थितियों के बारे में वीडियो और अन्य जानकारी का खुलासा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुई मौत
एलेक्सी नवलनी की 47 वर्ष की आयु में मॉस्को से लगभग 1900 किमी उत्तर-पूर्व में आर्कटिक सर्कल के उत्तर में एक शहर खारप में आईके -3 अधिकतम सुरक्षा जेल कॉलोनी में मृत्यु हो गई थी। उन्हें उग्रवाद के आरोपों पर 19 साल की सजा मिली थी। उनके मृत्यु प्रमाण पत्र में कहा गया है कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी। यमालो-नेनेट्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट प्रशासन ने कहा था कि जेल में टहलने के बाद नवलनी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। टहलने के दौरान बेहोश हो गए थे। इसके बाद मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया, लेकिन वह होश में नहीं आए।


उनकी मृत्यु के तीन दिन बाद भी उनके परिवार को उनका शव देखने की इजाजत नहीं दी गई है। उनके शव को रासायनिक जांच के लिए भेजा गया है और इस वजह से उनके परिजनों को शव के लिए 14 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed