फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia will not conduct joint exercises in PoK

रूस नहीं करेगा पाक अधिकृत कश्मीर में संयुक्त अभ्यास

Fri, 16 Sep 2016 05:08 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
Russia will not conduct joint exercises in PoK
- फोटो : getty

भारत के पुराने सामरिक साझीदार देश ने नई दिल्ली की चिंताओं को समझते हुए पाकिस्तान के साथ पाक अधिकृत कश्मीर में संयुक्त युद्धाभ्यास न करने का भरोसा दिया है। विदेश मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि मास्को ने नई दिल्ली के अनुरोध को मान लिया है।

विज्ञापन


उसने भारत को भरोसा दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ पहले से निर्धारित युद्धाभ्यास तो करेगा, लेकिन इसे पाक अधिकृत कश्मीर में नहीं करेगा। सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान के साथ रूस के सैन्य संबंधों की भारत के साथ तुलना ही नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


पाकिस्तान अगले कई दशकों में भी रूस का वह विश्वास और सहयोग हासिल नहीं कर सकेगा। इसलिए यह सैन्य अभ्यास भारत के लिए चिंता का सबब नहीं है, लेकिन इसी के साथ यह भी सही है कि भारत अपने विश्वसनीय और अब तक के सबसे बड़े सामरिक साझीदार रूस के साथ पाकिस्तान की नजदीकी को भी नहीं देखना चाहता। बताते हैं नई दिल्ली ने मास्को को अपनी इस चिंता से भी अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस-पाक का संयुक्त युद्धाभ्यास

Russia will not conduct joint exercises in PoK
शीर्ष स्तर के सूत्रों का कहना है कि रूस ने भारत की चिंताओं पर पूरा ध्यान दिया है। उसने न केवल भारत की चिंताओं को सुना है, बल्कि उसने भरोसे के रूप में आश्वासन भी दिया है। समझा जा रहा है कि आने वाले समय में रूस पाकिस्तान को सैन्य साजो-सामान देने में भी सावधानी बरतेगा। इतना ही नहीं सैन्य रिश्तों के मामले में भी पाकिस्तान के साथ इस तरह का कोई रिश्ता नहीं रखेगा, जिससे भारत के माथे पर कोई बल आये।

पाकिस्तान और रूस के बीच में पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में संयुक्त अभ्यास पर सहमत बनी है। दोनों देशों के बीच में होने वाला यह पहला युद्धाभ्यास होगा। यह अभ्यास आतंकवाद से निबटने, आपात स्थिति से निबटने समेत अन्य बिन्दुओं पर केन्द्रित होगा।

पाकिस्तान की कोशिश इसे पाक अधिकृत कश्मीर में पूरा करने की है। इसकी रुपरेखा पर औपचारिक सहमति बन जाने के संकेत थे। इसमें रूस और पाकिस्तान के 200-200 सैनिकों को हिस्सा लेना था।

रूस से पाक चाहता है 4 एमआई-35 अटैक हेलीकाप्टर

Russia will not conduct joint exercises in PoK

पाकिस्तान ने रूस से चार एमआई-35 अटैक हेलीकाप्टर लेने की पहल की है। पाकिस्तान की यह पहल काफी पुरानी है और दोनों देशों के बीच में इस सौदे पर सहमति बनने के संकेत मिलने लगे हैं। माना जा रहा है कि मास्को ने तीन हेलीकाप्टर देने का मन बनाया है।

एमआई-35 अटैक हेलीकाप्टर अपनी श्रेणी का बेहतरीन हेलीकाप्टर है। दुर्गम ,ऊंचाई वाले स्थानों पर इसे आपरेट किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल हर मौसम में और लगभग हर कठिन परिस्थिति में किया जा सकता है।

पाकिस्तान है गेम बाल
भारतीय रणनीतिकारों के मुताबिक पाकिस्तान की स्थिति एक गेम बाल जैसी है। जिसका अमेरिका, चीन और अब रूस अपने हित के हिसाब से खेलने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी वजह पाकिस्तान की भौगोलिक दृष्टि से उपस्थिति, अफगानिस्तान से सटी सीमा का होना बताया जा रहा है।  

भारतीय रणनीतिकारों का कहना है कि पाकिस्तान वैश्विक धरातल पर कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं है। बल्कि यह वैश्विक स्तर पर खेलने वाले खिलाडियों का बॉल(हथियार) है। वहीं भारत वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति को दर्ज कराने वाले देशों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed