फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia warns Ukrainian military to immediately lay down arms

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बढ़ी: रूस ने किया यूक्रेन पर हमला, यूक्रेनी सेना को तत्काल हथियार डालने की चेतावनी दी

Fri, 25 Feb 2022 07:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च डेस्क/एजेंसी इनपुट्स, नई दिल्ली/मॉस्को/कीव।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क/एजेंसी इनपुट्स, नई दिल्ली/मॉस्को/कीव। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Feb 2022 07:23 AM IST
सार

राजधानी कीव सहित पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में कई शहरों में मिसाइलें दागीं, हवाई पट्टियां व सैन्य मुख्यालय तबाह किए, टैंक व सैनिक भी पहुंचाए। राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका, यूरोप को धमकाया कि कोई बीच आए तो ऐसा हश्र करेंगे जो पहले नहीं देखा होगा

विज्ञापन
Russia warns Ukrainian military to immediately lay down arms
रूसी सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय दबाव, प्रतिबंधों और विरोध की परवाह न करते हुए रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। राजधानी कीव, पूर्व में खारकीव, क्रामाटोर्स्क, निप्रो और क्रीमिया के निकट दक्षिण-पश्चिम में ओडेसा व खेरसन शहरों में बृहस्पतिवार सुबह यह हमले हुए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे ‘विशेष सैन्य कार्रवाई’ करार दिया। यूक्रेनी सेना को तत्काल हथियार डालने की चेतावनी दी और अमेरिका सहित यूरोपीय देशों को धमकाया कि अगर कोई बीच आया तो रूस उसका ऐसा हश्र करेगा, जो उसने पहले नहीं देखा होगा।

विज्ञापन


रूस ने युद्ध की शुरुआत हवाई हमलों से की। क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हवाई अड्डे, हवाई पट्टियां और सैन्य मुख्यालय तबाह किए गए। कुछ ही समय में यूक्रेनी अधिकारियों ने ओडेसा शहर में टैंकों व अन्य सैन्य वाहनों से रूसी सैनिकों के पहुंचने की पुष्टि कर दी है। राजधानी कीव सुबह होने से पहले धमाकों से दहल उठी। रूसी सेना ने दावा किया कि उसने यूक्रेन के सभी वायु सैनिक अड्डे चंद घंटों में तबाह कर दिए। 
विज्ञापन


कई शहरों से यूक्रेनी नागरिक अपने परिवारों को लेकर कारों में बाहर निकलते नजर आए। यूरोप ने समस्त यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को युद्धग्रस्त जोन घोषित कर दिया है, यहां से कोई भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान नहीं जा रही है। पूरी दुनिया में इन हमलों का असर हुआ। सभी प्रमुख नेताओं ने शांति बहाली की मांग की तो अमेरिका व यूरोप ने रूस की सैन्य कार्रवाई की आलोचना की। विश्व के सभी स्टॉक मार्केट तेजी से गिरे और कच्चे तेल की कीमतें 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 7 लोगों की मौत
दोपहर तक हमलों में सात लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। हालांकि मृतकों की संख्या काफी अधिक होने का अंदेशा जताया गया जा रहा है। क्षेत्रफल के लिहाज से रूस के बाद यूरोप के दूसरे सबसे बड़े देश यूक्रेन में लोकतांत्रिक सरकार गिरने और यूरोप के राजनैतिक हालात पर इसका गहरा असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

यूक्रेन में मार्शल लॉ, नागरिकों को सेना में भर्ती होने के आदेश
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की ने देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। उन्हाेंने योग्य नागरिकों को सेना में शामिल होने का आदेश दिया। 30 दिन के लिए राष्ट्रीय आपातकाल लगाया गया है। सैन्य अड्डे व मुख्यालय तबाह होने की पुष्टि की। यह आशंका भी जताई कि रूस उसके नागरिक क्षेत्रों पर आर्टिलरी और हवाई हमले कर सकता है। कीव के मेयर विटाली क्लित्श्को ने नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी है।

रूस के पांच जेट और 1 हैलीकॉप्टर मार गिराने का दावा
यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के पांच जेट और 1 हैलीकॉप्टर मार गिराया है। हालांकि इन दावों की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। दूसरी ओर रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि वे नागरिक क्षेत्रों व शहरों को निशाना नहीं बना रहे हैं। मिसाइल हमले भी कीव, खारकीव और निप्रो स्थित सैन्य अड्डों पर किए हैं।

कब्जा नहीं, यूक्रेन का वि-सैन्यीकरण लक्ष्य : पुतिन
देर रात रूसी राष्ट्रपति ने नागरिकों को टीवी पर दिए संदेश में कहा कि पूर्वी यूक्रेन के नागरिकों को सुरक्षा देने के लिए यह हमले जरूरी थे। उन्हाेंने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर रूस के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि यूक्रेन को नाटो में शामिल करने से रोकने व सुरक्षा की गारंटी देने की रूस की मांग को नहीं माना गया। उन्होंने कहा कि रूस का इरादा यूक्रेन पर कब्जा करने का नहीं है, वह केवल उसका वि-सैन्यीकरण चाहता है।


पुतिन की धमकी : सीधा हमला किया तो भयानक तबाही मचा देंगे
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए पुतिन ने धमकाया कि ‘रूस और रूसी नागरिकों के लिए खतरा बनना तो दूर, जो भी देश उसकी राह में बाधा बनेगा, उसे पता होना चाहिए कि हम तत्काल जवाब देंगे। इसके जो परिणाम होंगे, उसे इतिहास में किसी ने नहीं देखा होगा। कोई किसी शक में न रहे, हम पर सीधा हमला किया तो हमलावर की तबाही के भयानक परिणाम नजर आएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed