फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia wagner group chief yevgeny prigozhin armed rebellion against defence minister vladimir putin civil war

Russia: बगावत के बाद वैगनर ग्रुप चीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, रूस में बने गृह युद्ध के हालात

Sat, 24 Jun 2023 10:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 24 Jun 2023 10:15 AM IST
सार

प्रिगोझिन ने कहा कि 'हम आगे बढ़ रहे हैं और अंत तक जाएंगे और जो भी हमारे रास्ते में आएगा, उसे तबाह कर देंगे।'

विज्ञापन
russia wagner group chief yevgeny prigozhin armed rebellion against defence minister vladimir putin civil war
वैगनर ग्रुप ने रूस के खिलाफ विद्रोह किया। - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन युद्ध में फंसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। दरअसल रूस के वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी रक्षा मंत्रालय के विरुद्ध  बगावत कर दी है। वहीं प्रिगोझिन की बगावत के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी त्वरित प्रतिक्रिया दी है और प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। हथियारबंद बगावत के आरोप में प्रिगोझिन को 20 साल की सजा हो सकती है। 
विज्ञापन


'रूसी सेना की पीठ में छुरा घोंपा'
रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) की नेशनल एंटी टेरेरिज्म कमेटी ने वैगनर ग्रुप के मुखिया पर हथियारबंद विद्रोह का आरोप लगाया है। फेडरेल सिक्योरिटी सर्विस ने वैगनर के सैनिकों से अपील की है कि वह प्रिगोझिन के आदेश मानने से इनकार कर दें। एफएसबी ने प्रिगोझिन की बगावत को रूसी सेना की पीठ में छुरा घोंपने जैसा बताया है। राष्ट्रपति पुतिन को भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है और सभी जरूरी कदम उठा लिए गए हैं। 
विज्ञापन


रूसी रक्षा मुख्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा
वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की धमकी के बाद रूस के सैन्य मुख्यालय की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें दिख रहा है कि रूस के सैन्य मुख्यालय रोस्तोव ऑन डॉन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बख्तरबंद गाड़ियां और हथियारबंद सैनिक मुख्यालय के आसपास तैनात कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'रूसी नेतृत्व को हटा देंगे': यूक्रेन युद्ध में रूस को सफलता दिलाने वाले वैगनर ग्रुप ने किया विद्रोह, दी धमकी

प्रिगोझिन ने क्यों की बगावत
यूक्रेन युद्ध में येवगेनी प्रिगोझिन के भाड़े के सैनिकों वाला वैगनर ग्रुप अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहा है। बीते दिनों भी प्रिगोझिन ने कई वीडियो साझा कर रूसी रक्षा मंत्रालय पर उनके सैनिकों को पर्याप्त हथियार और संसाधन उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया था। प्रिगोझिन ने खुलेआम रूसी रक्षा नेतृत्व की काबिलियत पर सवाल उठाए थे और जमकर आलोचना की थी। अब प्रिगोझिन ने आरोप लगाया है कि रूसी रक्षा मंत्री के आदेश पर उनके सैनिकों के काफिले पर युद्धक विमानों से हमले किए गए। साथ ही वैगनर ग्रुप के कैंपों को भी रॉकेट से निशाना बनाया गया। 


प्रिगोझिन का आरोप है कि इन हमलों में उसके कई सैनिक मारे गए हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ ने ये भी कहा है कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई  सोइगु, रूसी सैन्य जनरलों के साथ मिलकर वैगनर ग्रुप को तबाह करना चाहते हैं। प्रिगोझिन ने कहा कि 'हम आगे बढ़ रहे हैं और अंत तक जाएंगे और जो भी हमारे रास्ते में आएगा, उसे तबाह कर देंगे।'

गृहयुद्ध की बढ़ी आशंका
वैगनर ग्रुप के मुखिया की बगावत के चलते रूस में गृह युद्ध के हालात बन सकते हैं। रूस के राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रिगोझिन का अंत हो सकता है। वहीं कुछ का मानना है कि इससे रूस में गृह युद्ध भी छिड़ सकता है क्योंकि प्रिगोझिन के समर्थक भी रूस में अच्छी खासी तादाद में हैं। ऐसे में इससे व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed