फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia unleashes more than 100 missiles over Ukraine

Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागीं 100 से अधिक मिसाइलें, धमाकों से थर्रा उठी राजधानी कीव

Thu, 29 Dec 2022 02:35 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 29 Dec 2022 02:35 PM IST
सार

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के ऊपर 100 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। धमाकों की आवाज सुनकर लोग इधर उधर भागते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Russia unleashes more than 100 missiles over Ukraine
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस ने गुरुवार सुबह यूक्रेन में ऐसी तबाही मचाई कि चारों ओर दहशत फैल गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के ऊपर 100 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। धमाकों की आवाज सुनकर लोग इधर उधर भागते दिखाई दिए। राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविक ने जहां फेसबुक पर इस हमले की जानकारी दी तो वहीं यूक्रेन के मायकोलाइव क्षेत्र के प्रमुख ने भी हवा में रूसी मिसाइलों की सूचना दी। रॉयटर्स संवाददाता और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कीव, जाइटॉमिर और ओडेसा में कई धमाके सुने गए। वहीं ओडेसा और निप्रॉपेट्रोस क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य ऊर्जा बुनियादी ढांचे को संभावित नुकसान को कम करना था।

विज्ञापन


बुधवार को भी रूस ने 33 मिसाइलें दागी थीं
इससे पहले भी रूस ने बुधवार तड़के 24 घंटे में खेरसान में नागरिक ठिकानों पर कई रॉकेट लॉन्चरों से 33 मिसाइलें दागीं। हालांकि, रूस ने नागरिकों को निशाना बनाने से इन्कार किया। यूक्रेन के कब्जे वाले शहर बखमुत के आसपास भी भारी लड़ाई जारी रही।  यूक्रेनी सोशल मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पड़ोसी देश बेलारूस में तैनात रूसी जेट विमानों के उड़ान भरने के बाद राष्ट्रव्यापी अलर्ट घोषित किया जा सकता है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनेत्स्क प्रांत के रणनीतिक पूर्वी शहर बखमुत और उत्तर में लुहांस्क प्रांत के स्वातोव के आस-पास लड़ाई विशेष रूप से तेज थी।
विज्ञापन


इससे पहले रूस ने 16 दिसंबर को 70 मिसाइलें दागी थीं
इससे पहले रूस ने 16 दिसंबर को 70 मिसाइलें दागकर यूक्रेन के तीन शहरों को तबाह कर दिए थे। क्रिवी रिह रिहायशी इलाके में मिसाइल अटैक से एक रहवासी इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं, खारसोन में शेलिंग में एक व्यक्ति की जान गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed