फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine War LIVE: रूस के हमले की शुरुआत के बाद से 1081 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, 1351 रूसी सैनिक मारे गए

Fri, 25 Mar 2022 11:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 25 Mar 2022 11:07 PM IST
खास बातें

Russia-Ukraine War LIVE Updates: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए अब 30 दिन हो चुके हैं। हालांकि, अब तक तक दोनों ही पक्ष जंग को रोकने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन आज पोलैंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पोलैंड की यूक्रेन से लगती सीमा पर मौजूद रेजेस्जोव शहर भी जाएंगे। उधर, खारकीव एयरपोर्ट पर रूस के रॉकेट हमले की खबर सामने आई है। दूसरी ओर, रूस से गैस-तेल की निर्भरता घटाने के लिए अमेरिका और यूरोप ने एक टास्क फोर्स की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस युद्ध में अब तक कम से कम 1081 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Vladimir Putin Volodymyr Zelensky EU US NATO India UN invasion attack Joe Biden news in hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध के 30 दिन पूरे। - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

11:07 PM, 25-Mar-2022

किसी का पक्ष नहीं लेगा लेकिन यूरोप को गैस आपूर्ति जारी रखेगा कतर

कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध में हम किसी का पक्ष नहीं लेंगे लेकिन यूरोप को गैस का आपूर्ति करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कारोबारी नजरिए से हम कोई पक्ष नहीं ले सकते।
10:56 PM, 25-Mar-2022

विनित्सिया शहर पर रूसी सेना का हवाई हमला जारी

यूक्रेन के विनित्सिया शहर पर रूस हवाई हमले कर रहा है। यूक्रेनी मीडिया के अनुसार शहर में धमाकों की तेज आवाजें सुनी जा रही हैं। शहर के प्रशासन ने लोगों से बम शेल्टर में रहने की अपील की है। आज पूरे दिन शहर अलर्ट मोड पर रहा।
विज्ञापन
10:48 PM, 25-Mar-2022

स्पॉटिफाई ने रूस में अपनी सेवाओं पर लगाई रोक

म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई ने रूस में अपनी सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया है। कंपनी ने यह कदम यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले की वजह से लिया है।
10:35 PM, 25-Mar-2022

यूक्रेन में युद्ध के दौरान रूसी सेना के कर्नल की मौत

यूक्रेनी मीडिया के अनुसार रूसी सेना का एक कर्नल युद्ध के दौरान मारा गया है। द कीव इंडिपेंडेंट ने रूसी अधिकारियों के हवाले से बताया कि 810वीं सेपरेड गार्ड्स मरीन ब्रिगेड के कर्नल अलेक्सी शैरोव को एक यूक्रेनी स्नाइपर ने मार गिराया।
10:23 PM, 25-Mar-2022

यूक्रेनी बलों ने रूसी कब्जे से मुक्त कराया जपोरिजिया का गांव

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश के सशस्त्र बलों ने जपोरिजिया के एक गांव मैलिनिव्का को रूसी कब्जे से आजाद करा लिया है।
10:04 PM, 25-Mar-2022

पुतिन का आरोप, रूसी संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रहा पश्चिम

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को पश्चिमी देशों पर रूसी संस्कृति के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। एक टेलिविजन पर प्रसारित संदेश में पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश एक हजार साल पुरानी संस्कृति को खारिज करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बात उन्होंने कुछ पश्चिमी देशों में उन कार्यक्रमों को रद्द किए जाने पर कही जिनमें रूसी कलाकार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 PM, 25-Mar-2022

यूक्रेन के विदेश मंत्री बोले, किसी भी बिंदु पर रूस के साथ सहमति नहीं

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने इस बात से इनकार किया है कि यूक्रेन और रूस के बीच कुछ बिंदुओं पर सहमति बन गई है। इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयर एर्दोगन ने दावा किया था कि दोनों देश रूस की चार मांगों पर सहमति के करीब हैं। इनमें नाटो में यूक्रेन की सदस्यता और रूसी भाषा के दर्जे के मुद्दे भी शामिल होने की बात कही थी।
09:31 PM, 25-Mar-2022

आपत्तिजनक तस्वीर पर फ्रांस ने रूसी राजदूत को तलब किया

फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने आज एक ट्वीट को लेकर रूस को पेश होने के लिए कहा। इस ट्वीट को पेरिस ने अस्वीकार्य बताया है। रूसी दूतावास ने गुरुवार को एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें एक शरीर मेज पर पड़ा था और उसे यूरोप नाम दिया गया था। वहीं, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) जैसे उस शरीर में सुइयां चुभो रहे थे।
09:12 PM, 25-Mar-2022

जेलेंस्की ने माइकोलाइव को दिया 'सिटी हीरो' का खिताब

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने माइकोलाइव शहर को 'सिटी हीरो' का खिताब दिया है। माइकोलाइव यूक्रेन में रूस के खिलाफ हमले के दौरान संघर्ष के प्रमुख बिंदुओं में शामिल रहा है। 
08:45 PM, 25-Mar-2022

स्विस सरकार ने रूस के खिलाफ ईयू के और प्रतिबंधों को स्वीकार किया

स्विट्जरलैंड की सरकार ने रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ (ईयू) की ओर से लगाए गए और प्रतिबंधों को अंगीकृत किया है। इसका अर्थ है कि ईयू के प्रतिबंधों के चौथे पैकेज में शामिल सभी मानक लागू हो गए हैं। यूक्रेन पर हमले के बाद से ही पश्चिमी देश रूस पर लगातार सख्त प्रतिबंध लगा रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed