फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War US to send 400 million dollars additional military aid to Kiev to increase Counteroffensive

US: यूक्रेन को तीन हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त सैन्य मदद भेजेगा अमेरिका, रूस के खिलाफ ये हथियार बढ़ाएंगे ताकत

Wed, 26 Jul 2023 09:09 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 26 Jul 2023 09:09 AM IST
सार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि इस सहायता पैकेज से यूक्रेन की बहादुर सेना को युद्ध क्षेत्र में मजबूती हासिल करने में आसानी होगी और वह अपने स्वायत्त क्षेत्र को वापस पाने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
Russia Ukraine War US to send 400 million dollars additional military aid to Kiev to increase Counteroffensive
रूस का मुकाबला करने के लिए कई देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन को अमेरिकी सहायता मिलना लगातार जारी है। बाइडन प्रशासन ने मंगलवार को यूक्रेन के लिए 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 3200 करोड़ रुपये) की अतिरिक्त सैन्य सहायता भेजने का एलान किया। इसके जरिए यूक्रेन को रूस से युद्ध के लिए कई आधुनिक हथियार मिलेंगे, जिनमें एयर डिफेंस सिस्टम्स, तोपों और बख्तरबंद गाड़ियों के लिए गोला-बारूद शामिल हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडन की मंजूरी के बाद मैं यूक्रेन के लिए 43वीं सैन्य मदद की राशि जारी कर रहा हूं। इस सहायता पैकेज से यूक्रेन की बहादुर सेना को युद्ध क्षेत्र में मजबूती हासिल करने में आसानी होगी और वह अपने स्वायत्त क्षेत्र को वापस पाने में सक्षम होगा, जिससे उसके नागरिकों की रक्षा भी सुनिश्चित हो पाएगी। 
विज्ञापन


ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन से सेना वापस बुलाकर और यूक्रेनी शहरों-नागरिकों पर हमलों को रोककर रूस इस युद्ध को कभी खत्म कर सकता है। लेकिन जब तक यह नहीं होता, तब तक अमेरिका और हमारे साथी जितना हो सके उतनी देर तक यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी साल जून में भी अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 50 करोड़ डॉलर का सुरक्षा सहायता पैकेज जारी किया था, जिसका मकसद यूक्रेन को सुरक्षा और रक्षात्मक तौर पर तैयार करना था। इन दोनों पैकेज के जरिए अमेरिका अब रूस के खिलाफ यूक्रेन की पलटवार की क्षमताओं को बढ़ाने की कोशिश में जुटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed