फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: US state department confirmed a US citizen died in Ukraine

यूक्रेन युद्ध : रूसी हमले में मारे गए लोगों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल, मैरियूपोल में बमबारी से तबाह हुआ थिएटर, मलबे में सैकड़ों दबे

Fri, 18 Mar 2022 02:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मैरियूपोल/कीव/वाशिंगटन।
एजेंसी, मैरियूपोल/कीव/वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Mar 2022 02:30 AM IST
सार

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है कि रूस द्वारा यूक्रेनी शहर पर हुए हमले में मरने वालों लोगों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। हालांकि मंत्रालय ने मारे गए अमेरिकी की पहचान तत्काल जाहिर नहीं की है। यह दूसरा अमेरिकी नागरिक है जो यूक्रेन युद्ध में मारा गया है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: US state department confirmed a US citizen died in Ukraine
यूक्रेन में भारी गोलाबारी। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस-यूक्रेन की बीच जंग को अब 22 दिन बीत चुके हैं। दोनों देशों के बीच चार दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक युद्ध रोकने का कोई साकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। इसी बीच रूसी हमले में एक अमेरिकी नागरिक के मारे जाने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है कि रूस द्वारा यूक्रेनी शहर पर हुए हमले में मरने वालों लोगों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। हालांकि मंत्रालय ने मारे गए अमेरिकी की पहचान तत्काल जाहिर नहीं की है। यह दूसरा अमेरिकी नागरिक है जो यूक्रेन युद्ध में मारा गया है। पिछले सप्ताह पत्रकार और फिल्मकार ब्रेंट रेनॉड की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


चेर्नीहीव पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि शहर पर तोपों से भारी गोलाबारी की जा रही है और मारे गए आम लोगों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। स्थानीय गवर्नर वियाचेस्लेव चाउस ने यूक्रेनी टीवी को बृहस्पतिवार को बताया कि चेर्नीहीव राजधानी कीव से उत्तर में स्थित है और बीते 24 घंटे के दौरान 53 शवों को मुर्दाघरों में पहुंचाया गया है जिनकी मौत रूसी हवाई हमले और जमीनी कार्रवाई में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी बमबारी में तबाह हुआ थिएटर, मलबे में हजारों दबे
रूसी सेना ने मैरियूपोल में एक ड्रामा थिएटर और नेप्च्यून नामक एक स्वीमिंग पूल पर ताबड़तोड़ बमबारी की, जिससे दोनों इमारतें बुरी तरह तबाह हो गईं। युद्ध के 22वें दिन (गुरुवार) इस हवाई हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। यूक्रेन का दावा है कि थिएटर में 1,000 लोग थे जिनमें से कई लोग हमले के बाद मलबे में दब गए थे। जबकि प्रमुख शहरों में चेतावनी जारी की गई है।


जानकारी के मुताबिक, मैरियूपोल के ड्रामा थिएटर में सैकड़ों आम नागरिकों ने शरण ली हुई थी जिनमें 80 फीसदी महिलाएं और बच्चे शामिल थे। इस बमबारी में स्वीमिंग पूल को भी भारी क्षति पहुंची है। यूक्रेन ने आगे कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चला है कि इसमें कितने लोग मारे गए और कितने घायल हुए, लेकिन सैकड़ों के मरने की आशंका है। सख्त से सख्त प्रतिबंधों के बावजूद रूस, यूक्रेन पर हमला रोकने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

सीएनएन के मुताबिक, कीव के उपनगरों में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। इस बीच, चर्कासी, निप्रो, लवीनव, कीव, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, ओडेसा, विन्नित्सिया, किरोवोहद, और खमेलनित्सकी ओब्लास्ट्स में बमबारी की चेतावनी जारी की गई है। इजयिम, क्रेमेनचुक, बिला त्सेरकवा और निकोपोल में भी सायरन सक्रिय हो गए हैं। 

रूस के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस समेत 8 देशों का संगठन
रूसी सेना राजधानी कीव के काफी नजदीक पहुंच गई है। इस बीच अमेरिका ने रूस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, आठ देशों का संगठन तैयार किया है। इस नए संगठन में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और इटली शामिल है। इन आठ देशों में रूसी अरबपतियों की संपत्ति जब्त की जाएगी।

मेयर इवान प्योदोरोव को रूसी सेना ने छोड़ा
यूक्रेन के दक्षिण पूर्व में स्थित शहर मेलितोपोल के महापौर इवान फ्योदोरोव को रूस की सेना ने पांच दिन तक बंधक बनाकर रखने के बाद मुक्त कर दिया है। यूक्रेन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के उप प्रमुख क्यिर्योलो तिमोशेनको ने एक वीडियो संदेश में बताया कि मेयर इवान को मुक्त करने के लिए चलाया गया अभियान पूरी तरह सफल रहा है। राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रेई येरमक ने फिलहाल यह खुलासा नहीं किया कि मेयर को कैसे छोड़ा गया।


पुनर्निर्माण के लिए 565 अरब डॉलर की जरूरत
यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने बताया कि देश को पुनर्निर्माण के लिए कम से कम 565 अरब डॉलर की जरूरत  होगी। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शैमगल कह चुके हैं कि यह शुरुआती आंकड़ा यूक्रेन के भागीदारों और रूस से क्षतिपूर्ति की कीमत पर होगा। यूक्रेन की सरकार ने पहले ही रूसी आक्रमण के कारण अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक समूह की स्थापना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed